
World No Tobacco Day: कैंसर ही नहीं, तंबाकू खाने से होती हैं और भी जानलेवा बीमारियां
AajTak
आज 31 मई दुनिया भर में वर्ल्ड नो टोबैको डे मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को तंबाकू से होने वाली घातक बीमारियों के बारे में जागरुक करना है. ग्लोबल एडल्ट टोबेको सर्वे (गैट्स) 2009-10 के अनुसार करीब 35 प्रतिशत भारतीय किसी न किसी प्रकार से तंबाकू का इस्तेमाल करते हैं. इनमें 47 प्रतिशत पुरुष और 20.2 प्रतिशत महिलाएं हैं. आइए जानते हैं कि तंबाकू शरीर के लिए किस तरह जानलेवा बन जाता है.
आज 31 मई को दुनिया भर में वर्ल्ड नो टोबैको डे मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को तंबाकू से होने वाली घातक बीमारियों के बारे में जागरुक करना है. ग्लोबल एडल्ट टोबेको सर्वे (गैट्स) 2009-10 के अनुसार, करीब 35 प्रतिशत भारतीय किसी न किसी प्रकार से तंबाकू का इस्तेमाल करते हैं. इनमें 47 प्रतिशत पुरुष और 20.2 प्रतिशत महिलाएं हैं. आइए जानते हैं कि तंबाकू शरीर के लिए किस तरह जानलेवा बन जाता है. तंबाकू से सेहत को नुकसान- डॉक्टरों का मानना है कि तम्बाकू से दांत कमजोर पड़ जाते हैं और समय से पहले ही गिर जाते हैं. इसके सेवन से दांत-मुंह से संबंधित बीमारियां होने लगती हैं. इसके अलावा, ये आंखों की रौशनी भी कम कर देता है. तम्बाकू फेफड़ों के लिए भी बहुत खतरनाक है. तंबाकू का निकोटीन ब्लड प्रेशर भी बढ़ाता है. जब आप धूम्रपान करते हैं तो उसका धुंआ पूरे श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है. ये आंख, कान और फेफड़ों को प्रभावित करता है. इसका सीधा संबंध मुंह से होता है इसलिए ज्यादा तंबाकू खाने से मुंह का कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












