
World Exclusive: 'भारत शक्तिशाली देश, किसी के दबाव में नहीं आता', ‘आजतक’ से बोले रूसी राष्ट्रपति पुतिन, पूरा इंटरव्यू रात 9 बजे
AajTak
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार को भारत पहुंच रहे हैं. रूसी राष्ट्रपति का दो दिवसीय भारत दौरा दोनों देशों के लिहाज से बेहद ही अहम माना जा रहा है. पुतिन के भारत दौरे की टाइमिंग भी बेहद अहम मानी जा रही है क्योंकि यह दौरा यूक्रेन युद्ध की पृष्ठभूमि में अंतरराष्ट्रीय दबाव के बीच हो रहा है.
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं. रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद राष्ट्रपति पुतिन का यह पहला भारत दौरा है जो दोनों देशों के लिहाज से बेहद ही अहम माना जा रहा है. भारत दौरे से पहले राष्ट्रपति पुतिन ने आजतक को खास इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने कहा कि भारत एक शक्तिशाली देश है जो किसी के दबाव में नहीं आता है.
इंटरव्यू के दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, 'मैं इस बात से सबसे ज्यादा खुश हूं कि मेरी बात मेरे दोस्त, प्रधानमंत्री मोदी से होने वाली है. भारत में इस मुलाकात को लेकर हम बहुत पहले ही सहमति जता चुके थे. हमारे बीच चर्चा करने को बहुत कुछ है क्योंकि भारत के साथ हमारे साझा सहयोग का विस्तार बहुत बड़ा है.' आजतक के साथ राष्ट्रपति पुतिन का यह इंटरव्यू आज रात 9 बजे प्रसारित किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: रूसी राष्ट्रपति पुतिन का सुपर एक्सक्लूसिव इंटरव्यू, "रूसी राष्ट्रपति पुतिन का सुपर एक्सक्लूसिव इंटरव्यू, देखें सिर्फ आजतक पर
पुतिन भारत के अपने स्टेट विजीट में 23वें भारत-रूस द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. राष्ट्रपति पुतिन गुरुवार शाम नई दिल्ली में लैंड करेंगे. इसके बाद वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पर डिनर करेंगे. शुक्रवार को पुतिन का औपचारिक स्वागत होगा. शिखर सम्मेलन का आयोजन हैदराबाद हाउस में किया गया है जहां प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी.
राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे से जुड़े हर अपडेट जानने के लिए जुड़े रहें आजतक के इस लाइव ब्लॉग से-

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










