
World Exclusive: 'अमेरिका खुद हमसे यूरेनियम लेता है तो भारत की तेल खरीद पर आपत्ति क्यों...', ट्रंप टैरिफ पर पुतिन ने उठाया सवाल
AajTak
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दो दिवसीय भारत दौरे के दौरान भारत-रूस संबंधों और अमेरिका द्वारा भारत पर टैरिफ दबाव पर खुलकर बात की. पुतिन ने कहा कि भारत और रूस अपना साझा हित चाहते हैं और किसी के विरोध में नहीं हैं.
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे. पुतिन का यह दौरा दोनों ही देशों के लिए काफी अहम माना जा रहा है और खास बात है कि रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद राष्ट्रपति पुतिन का यह पहला भारत दौरा है. इस दौरे से पहले रूसी राष्ट्रपति ने 'India Today Group' को दिए वर्ल्ड एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'दबाव में झुकने वाले नहीं हैं.' उनका यह बयान अमेरिका द्वारा भारत पर टैरिफ के रूप में दबाव डालने की खबरों के संदर्भ में आया है.
आजतक की मैनेजिंग एडिटर अंजना ओम कश्यप और इंडिया टुडे की फॉरेन अफेयर्स एडिटर गीता मोहन के साथ हुई इस बातचीत में रूसी राष्ट्रपति ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप को लेकर और भी बातें कीं. उन्होंने बड़ी बेबाकी से कई मामलों पर अपनी राय रखी और दुनिया ने भारत की मज़बूत और स्पष्ट स्थिति देखी है और देश (भारत) अपने नेतृत्व पर गर्व कर सकता है.
रूस और भारत तो बस अपना साझा हित चाहते हैं- पुतिन
अपनी बातचीत में उन्होंने भारत-रूस सहयोग, मेड इन इंडिया और मेक इन रशिया को लेकर काफी बातें कीं. इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि उनके मुताबिक राष्ट्रपति ट्रंप की इस पर क्या प्रतिक्रिया होगी, तब पुतिन ने कहा कि, 'न मैं, न प्रधानमंत्री मोदी किसी के दबाव में आते हैं. हालांकि मैं ये भी साफ कर दूं कि हम अपना साझा काम कभी भी किसी के विरुद्ध नहीं करते. राष्ट्रपति ट्रंप की अपनी नीतियां और अपने सरोकार हैं और हमारे अपने. हम किसी के विरोध में नहीं हैं. रूस और भारत तो बस अपना साझा हित चाहते हैं. हम किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं चाहते. मुझे लगता है हमारी इस नीति की देशों को सराहना करनी चाहिए.'
'मैं कभी अपने सहयोगियों का चरित्र-चित्रण नहीं करता'
आजतक की मैनेजिंग एडिटर अंजना ओम कश्यप ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि, 'अगर आप रूस से तेल खरीद रहे हैं तो आप रूस-यूक्रेन युद्ध को जारी रखने में आर्थिक मदद कर रहे हैं.' अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस व्यवहार का अपने स्तर पर आंकलन करते हुए रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि, 'मैं कभी अपने सहयोगियों का चरित्र-चित्रण नहीं करता. उनका भी नहीं जिन्होंने मेरे साथ काम किया और खासतौर पर राष्ट्राध्यक्षों का तो बिलकुल नहीं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










