WORLD CUP 2023: इस दिन भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, जानें सभी जानकारी
AajTak
भारत की मेजबानी में इसी साल 5 अक्टूबर को वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज होना है. टूर्नामेंट का फाइनल 19 नवंबर को खेला जाएगा. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इसका नया शेड्यूल जारी कर दिया है. इसके तहत भारत-पाकिस्तान मैच समेत 9 मुकाबलों में बदलाव हुए हैं. भारत और पाकिस्तान का मैच अब 15 की बजाय एक दिन पहले यानी 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही खेला जाएगा. इसके समेत 9 मैचों के शेड्यूल में बदलाव हुए हैं.
More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












