
World Cup: 'कहीं और होता तो मैच जीत जाते, अहमदाबाद में हुआ इसलिए हारे...' क्यों भड़क रहे लोग?
AajTak
World Cup Match 2023: मैच खत्म होने के बाद बेशक स्टेडियम में मौजूद भीड़ भी उदास हो गई. लेकिन इस भीड़ ने फिर जो काम किया, उसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग काफी गुस्सा जाहिर कर रहे हैं.
आईसीसी वर्ल्ड कप के फाइनल मैच का जो नतीजा रहा, उसे देख पूरे भारत का दिल टूट गया. बड़ा हो या बच्चा सभी भावुक दिखाई दिए. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को हरा दिया. ये मुकबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहा था. ऑस्ट्रेलिया ने लगातार छठी बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली. मैच खत्म होने के बाद बेशक स्टेडियम में मौजूद भीड़ भी उदास हो गई. लेकिन इस भीड़ ने जैसा व्यवहार किया, उसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग काफी गुस्सा जाहिर कर रहे हैं.
भीड़ ने खिलाड़ियों के साथ ठीक व्यवहार नहीं किया. लोगों ने अहमदाबाद स्टेडियम में मौजूद भीड़ की तुलना भारत के अन्य स्टेडियम एडन गार्डन और वानखेड़े की भीड़ से की है. यहां लोगों में गेम के प्रति सच्ची भावना देखी गई. सोशल मीडिया पर लोगों ने इस बात को भी गलत बताया जब गेम ऑस्ट्रेलिया के पाले में जाने के बाद भीड़ ने चुप्पी साध ली थी.'
प्रड्यूसर अतुल कासबेकर ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, 'अहमदाबाद की भीड़ के लिए आखिरी शब्द कहूंगा... बकवास. रात में दिखावा करने वालों के बजाय स्टेडियम के अंदर उचित फैंस की आवश्यकता होती है.'
कासबेकर ने आगे कहा, 'मुझे माफ करें लेकिन भीड़ का बेहतर होना जरूरी है. इससे फरक नहीं पड़ता कि आपकी टीम टॉप पर नहीं है. आपको उनके पीछे खड़ा रहना चाहिए. एशेज क्रिकेट सीरीज मुझे याद है, जब लोग स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन के लिए चीयर कर रहे थे, जबकि वो विकेट भी नहीं ले रहे थे. घर में मैच होने की यही अहमियत है.' एक अन्य यूजर ने कहा कि मैच खत्म होने के बाद लोग तुरंत स्टेडियम से चले गए. उन्होंने मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी का भी इंतजार नहीं किया. वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भारत ने 240 रन बनाए थे. जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम 6 विकेट से जीत गई.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











