
World Book Fair: दिल्ली में लगेगा पुस्तकों का मेला, जानें थीम से लेकर टिकट तक... वर्ल्ड बुक फेयर की डिटेल्स
AajTak
विश्व पुस्तक मेले यानी वर्ल्ड बुक फेयर की थीम हर साल अलग होती है, इस साल मेले की थीम 'बहुभाषी भारत-एक जीवंत परंपरा' है. इस थीम के जरिए क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा दिया जाएगा. फेयर में थीम पैवेलियन, चिल्ड्रन पैवेलियन, इंटरनेशनल इवेंट कॉर्नर, ऑथर कॉर्नर, फेस्टिवल ऑफ फेस्टिवल, न्यू दिल्ली राइट टेबल, डिजिटल और वर्चुअल रीडिंग सीईओ स्पीक और कल्चरल प्रोग्राम पर देखने लायक होंगे.
देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर वर्ल्ड बुक फेयर का आगाज होने वाला है. नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT) 10 फरवरी से दिल्ली के प्रगति मैदान में "नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2024" (NDWBF) का आयोजन कर रहा है. आइए जानते हैं, इस बार मेले की थीम से लेकर टिकट तक की कीमत क्या होने वाली है.
हर साल बुक फेयर की एक अलग थीम होती है, इस साल मेले की थीम 'बहुभाषी भारत-एक जीवंत परंपरा' है, इस थीम के जरिए क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा दिया जाएगा. फेयर में थीम पैवेलियन, चिल्ड्रन पैवेलियन, इंटरनैशनल इवेंट कॉर्नर, ऑथर कॉर्नर, फेस्टिवल ऑफ फेस्टिवल, न्यू दिल्ली राइट टेबल, डिजिटल और वर्चुअल रीडिंग सीईओ स्पीक और कल्चरल प्रोग्राम पर देखने लायक होंगे.
थीम: 'बहुभाषी भारत-एक जीवंत परंपरा'गेस्ट देश: सऊदी अरब तारीख:10 से 18 फरवरीसमय: सुबह 11:00 बजे से शाम 8:00 बजे तकस्थान: प्रगति मैदान, मथुरा रोड, नई दिल्ली - 110001टिकट की कीमत: 10 या 20 रूपये
क्या खास
इस बार अतिथि देश सऊदी अरब है. ऐसे में पाठकों को सऊदी अरब के लेखक और साहित्यकारों से मिलने का मौका भी मिलेगा. ये बुक फेयर 10 फरवरी से 18 फरवरी तक चलेगा और इसका समय सुबह 11 बजे से रात के 8 बजे तक होगा. वर्ल्ड बुक फेयर दिल्ली के प्रगति मैदान में लगेगा. इसका आयोजन हॉल नंबर 1 से 5 तक में किया जाएगा. इसका आयोजन शिक्षा मंत्रालय, उच्च शिक्षा विभाग के नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है.
हर साल की तरह इस साल भी बुक फेयर में दिव्यांग, स्कूल स्टूडेंट्स और सीनियर सिटीजन के लिए फ्री में एंट्री होगी और अन्य लोगों के लिए एंट्री फीस 10 या 20 रूपये हो सकती है.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.






