
'असली या नकली हिंदू सीएम योगी... 20 दिन बाद हम घोषित करेंगे', बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
AajTak
ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.
योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि भाजपा में दो विचारधाराएं स्पष्ट दिख रही हैं, जहां एक पक्ष 'अत्याचारी' है और दूसरा बटुकों का सम्मान कर डैमेज कंट्रोल की कोशिश कर रहा है. मुख्यमंत्री द्वारा उनकी पदवी पर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए शंकराचार्य ने कहा, 'हमने योगी आदित्यनाथ को 40 दिन का समय दिया है, जिसमें से 20 दिन बीत चुके हैं; इसके बाद हम घोषित करेंगे कि वह असली हिंदू हैं या नकली.'
आजतक ने पूरे मामले को लेकर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से ख़ास बातचीत की है. आइए जानते हैं उन्होंने पूरे विवाद पर क्या कहा है.
सवाल: प्रयागराज की घटना को एक महीना हो चुका है. उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सौ बटुकों को घर बुलाकर सम्मान किया है. आप इसे कैसे देखते हैं?
जवाब: इस पूरे मामले के कई पहलू हैं. पहला, यह साफ दिख रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के भीतर दो तरह की सोच है. एक कठोर रवैया अपनाने वाली और दूसरी जो उस कठोरता के पक्ष में नहीं है. दूसरा, जिस घटना को लेकर विवाद हुआ, उसका व्यापक प्रभाव पड़ा है और उससे राजनीतिक दलों में चिंता है. जो लोग हठधर्मी नहीं हैं, वे नुकसान की भरपाई की कोशिश कर रहे हैं. दिखावे के लिए ही सही, अगर बटुकों को सम्मान दिया गया और उन्हें संदेश दिया गया कि कोई विरोध करने वाला है तो कोई सम्मान करने वाला भी है, तो यह सकारात्मक कदम है.
सवाल: समाजवादी पार्टी कह रही है कि डिप्टी सीएम समर्थन में हैं लेकिन मुख्यमंत्री अपमान कर रहे हैं. क्या सरकार के भीतर मतभेद हैं?
जवाब: समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों राजनीतिक दल हैं. वे राजनीतिक दृष्टि से सोचते और बोलते हैं. हम धर्माचार्य राजनीति के आधार पर प्रतिक्रिया नहीं देते. उनका आपसी मामला है, वे आपस में निपटें.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





