
World Athletics Championships 2025 Final Live: सचिन यादव नंबर-4 पर, नीरज चोपड़ा का चौथा थ्रो भी फीका, अरशद नदीम बाहर
AajTak
Neeraj Chopra vs Arshad Nadeem, Javelin Throw: नीरज चोपड़ा को पेरिस ओलंपिक में अरशद नदीम ने पछाड़ दिया था. अब पेरिस ओलंपिक के बाद पहली बार दोनों खिलाड़ियों को टक्कर हो रही है. नीरज उस हार का बदला लेना चाहेंगे.
टोक्यों में जारी वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 के मैन जैवलिन थ्रो फाइनल में आज नीरज चोपड़ा एक्शन में हैं. नीरज को पाकिस्तान के अरशद नदीम, जूलियन वेबर (जर्मनी), एंडरसन पीटर्स (ग्रेनाडा) जैसे खिलाड़ी चुनौती दे रहे हैं. नीरज के अलाव इस प्रतिस्पर्धा में भारत के लिए सचिन यादव भी भाग ले रहे हैं. फाइनल मैच से जुड़ी अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...
अरशद नदीम का पहला थ्रो 82.73 मीटर का रहा, वहीं दूसरा प्रयास उनका फाउल रहा. नीरज चोपड़ा का पहला प्रयास 83.65 मीटर और दूसरा अटेम्प्ट 84.03 मीटर का रहा, जबकि तीसरा अटेम्प्ट फाउल रहा. भारत के ही सचिन यादव ने पहला थ्रो 86.27 मीटर का किया, वहीं दूसरा अटेम्प्ट फाउल रहा, जबकि तीसरा प्रयास 85.71 मीटर का था. सचिन यादव फिलहाल चौथे नंबर पर हैं. केशोर्न वाल्कॉट फिलहाल पहले नंबर पर हैं.
फाइनल में नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन- पहला थ्रो: 83.65 मीटर दूसरा थ्रो: 84.03 मीटर तीसरा थ्रो: फाउल चौथ थ्रो: 82.86 मीटर पांचवां थ्रो: छठा थ्रो:
फाइनल में सचिन यादव का प्रदर्शन- पहला थ्रो: 86.27 मीटर दूसरा थ्रो: फाउल तीसरा थ्रो: 85.71 मीटर चौथ थ्रो: पांचवां थ्रो: छठा थ्रो:
नीरज चोपड़ा क्वालिफिकेशन राउंड में 84. 85 मीटर के थ्रो के साथ अपने ग्रुप में तीसरे और कुल छठे नंबर पर रहे थे. देखा जाए तो नीरज ने क्वालिफिकेशन राउंड को आसानी से पार कर लिया था. नीरज ने ग्रुप-ए में अपने पहले अटेम्प्ट में 84. 50 मीटर का थ्रो किया था, जो ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन जो 84.50 मीटर से अधिक रहा.
दूसरी ओर अरशद नदीम ने ग्रुप-बी में अपने पहले अटेम्प्ट में 76. 99 मीटर और दूसरे प्रयास में 74. 17 मीटर का थ्रो फेंका. ऐसा लग रहा था कि अरशद नदीम फाइनल में नहीं पहुंच पाएंगे, लेकिन पाकिस्तानी एथलीट ने तीसरे एवं आखिरी प्रयास में 85. 28 मीटर का थ्रो कर फाइनल में जगह पक्की की. अरशद नदीम ने ओवरऑल अंकतालिका में पांचवें स्थान पर रहकर फाइनल में जगह बनाई.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








