
Windows 11 आज हो रहा है लॉन्च, माइक्रोसॉफ्ट का इवेंट कैसे देखें और क्या हैं उम्मीदें
AajTak
Microsoft का बड़ा इवेंट आज आयोजित होने वाला है. ये इवेंट भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे शुरू होगा. माना जा रहा है इस इवेंट में Microsoft अपने अगले ऑपरेटिंग सिस्टम को पेश कर सकता है. इसमें Windows 11 को पेश किया जा सकता है. इसको लेकर कई लीक्स पहले ही सामने आ चुके हैं.
Microsoft का बड़ा इवेंट आज आयोजित होने वाला है. ये इवेंट भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे शुरू होगा. माना जा रहा है इस इवेंट में Microsoft अपने अगले ऑपरेटिंग सिस्टम को पेश कर सकता है. इसमें Windows 11 को पेश किया जा सकता है. इसको लेकर कई लीक्स पहले ही सामने आ चुके हैं. इस इवेंट में कंपनी Surface लैपटॉप लाइनअप को पेश करने वाली है. कोरोना की वजह से इस इवेंट को वर्चुअल रखा गया है. इसे आप भी लाइव देख सकते हैं. इसके लिए आपको कंपनी की वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा या Microsoft के यूट्यूब चैनल पर जाना होगा. जैसा की पहले ही बताया जा चुका है ये इवेंट भारत के समय के अनुसार रात 8:30 बजे शुरू होगा. Windows 11 को लेकर कई बड़ी जानकारी लॉन्च से पहले ही सामने आ चुकी है. यहां आपको कुछ ऐसे ही डिटेल्स Windows 11 के बारे में बता रहे हैं जो हमें इसमें देखने को मिल सकता है. नया ऑपरेटिंग सिस्टम नए UI यानी यूजर इंटरफेस के साथ आ सकता है.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










