
Wi-Fi, iPhone, ऐशो आराम.. ऐसे देश की सबसे बड़ी जेल में लग्जरी लाइफ जी रहा था महाठग सुकेश
AajTak
महाठग सुकेश चंद्रशेखर यानी फरेब की दुनिया का वो नाम जिसे सुनते ही कोई भी ये सोचने को मजबूर हो जाए कि अगर कोई बुरा बनने की ठान ले तो किस हद तक जा सकता है. वरना जेल में बैठे-बैठे किसी के लिए जेल के बाहर एक दो नहीं बल्कि पूरे दो सौ करोड़ रुपये की ठगी करना कोई हंसी खेल नहीं.
जेल में बैठकर भी 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी करने का मामला बेहद सनसनीखेज है. बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें जहां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, वहीं शातिर ठग सुकेश चंद्रशेखर का महाठगी में साथ देने के लिए तिहाड़ जेल के 82 अफसर-कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी है. इस मामले में दिल्ली पुलिस और ईडी की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. सबसे हैरान करने वाला खुलासा है तिहाड़ जेल के अफसरों और कर्मचारियों की करतूत का. जिन्हें महाठग सुकेश हर महीने मोटी रिश्वत दे रहा था.
महाठग सुकेश चंद्रशेखर यानी फरेब की दुनिया का वो नाम जिसे सुनते ही कोई भी ये सोचने को मजबूर हो जाए कि अगर कोई बुरा बनने की ठान ले तो किस हद तक जा सकता है. वरना जेल में बैठे-बैठे किसी के लिए जेल के बाहर एक दो नहीं बल्कि पूरे दो सौ करोड़ रुपये का चूना लगाना कोई हंसी की बात तो हो नहीं सकती. जिस जेल में बैठकर सुकेश चंद्रशेखर अब तक लोगों को करोड़ों का चूना लगा रहा था, उसी जेल के मुलाज़िमों के लिए अब जेल जाने की नौबत आ गई है. जी हां, आपने ठीक सुना, उसी जेल के कर्मचारियों के लिए अब सुकेश चंद्रशेखर इतनी बड़ी मुसीबत बन कर सामने आ गया है कि जेल कर्मचारियों को बचने का रास्ता नहीं मिल रहा है. क्योंकि दिल्ली पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंसेज़ विंग यानी आर्थिक अपराध शाखा ने अब जेल के इन मुलाज़िमों पर सुकेश से रिश्वत खाने के जुर्म में जांच शुरू कर दी है और उसी सिलसिले में पहली पेशी किसी और की नहीं बल्कि इस महाठग की सबसे चहेती बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की हो चुकी है.
इकोनॉमिक ऑफेंसेज विंग (EOW) ने रोहिणी जेल के कुल 82 अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट यानी भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है. और इन सभी पर रिश्वत के बदले सुकेश चंद्रशेखर को जेल में हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाने का इल्ज़ाम है.
असल में जब तक जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर की ठगी के सबसे ताजे हथकंडे की पोल नहीं खुली थी, तब तक वो लोगों से अरबों लूट कर जेल के मुलाज़िमों को करोड़ों रुपये बांट रहा था. लेकिन जब मामले की जांच शुरू हुई और ये पता चला कि सुकेश चंद्रशेखर ने पैसों के दम पर जेल के क़ायदे कानूनों का मजाक बना दिया है, तो ठगी के साथ-साथ जेल कर्मचारियों की भूमिका भी जांच शुरू हो गई.
सुकेश पर आरोप है कि उसने रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह और मालविंदर सिंह को जेल से बाहर निकलवाने का झांसा देकर उनकी पत्नियों से 200 करोड़ से अधिक की ठगी की. सुकेश खुद को कभी PM ऑफिस और कभी गृह मंत्रालय से जुड़ा अधिकारी बताता था. उसकी इस धोखाधड़ी में तिहाड़ जेल के कई अफसर भी शामिल थे. सुकेश इन सभी को मोटी रकम देता था.
ED ने 24 अगस्त को चेन्नई में सुकेश का सी-फेसिंग बंगला सीज कर लिया था. बंगले से 82.5 लाख रुपये, 2 किलो सोना और 12 से ज्यादा लग्जरी कारें जब्त की गई थीं. क्या आप यकीन करेंगे कि अपनी पोल खुलने के पहले तक सुकेश चंद्रशेखर हर महीने जेल के मुलााज़िमों पर कोई लाख-दो लाख या दस लाख रुपये नहीं बल्कि तकरीबन डेढ़ करोड़ रुपये लुटा रहा था.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



