
दिल्ली में मौसी पर दो साल की बच्ची की हत्या का आरोप, पहले गला घोंटा फिर पार्क में लाश लेकर बैठी रही
AajTak
दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.
दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में करीब 2 साल के बच्चे की मौत से सनसनी मच गई. पार्क के अंदर मौसी की गोद में मृत अवस्था में करीब 2 साल का मासूम बच्चा देखा गया. नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के मुखर्जी नगर में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. बच्चे की मौसी पर ही हत्या की वारदात को अंजाम देने की आशंका है. दो साल के मासूम की गला दबाकर कथित हत्या की गई. पुलिस ने बच्चे की मौसी को हिरासत में ले लिया है और जांच में जुटी है.
नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में एक मासूम बच्चे की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस को सूचना मिली कि एसएफएस (SFS) फ्लैट्स स्थित एक पार्क में 30 साल की आजरा नामक महिला ने 1 साल 9 महीने के बच्चे का गला दबा दिया है. वारदात के वक्त एक स्थानीय निवासी ने बहादुरी दिखाते हुए बच्चे को महिला के चंगुल से छुड़ाया और तुरंत पास के न्यू लाइफ अस्पताल (Nulife Hospital) ले गया, जहां डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया.
मृतक बच्चे की पहचान हादी के रूप में हुई है, जो अपने पिता आदिल के साथ पुराना सीलमपुर में रहता था. जानकारी के अनुसार, हादी अपनी मां उजमा के साथ मुखर्जी नगर स्थित अपने ननिहाल आया हुआ था. घटना की सूचना मृतक के मामा ने पुलिस को दी. वहीं आरोपी महिला आजरा को वारदात के बाद बेसुध हालत में पाया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है.
यह भी पढ़ें: गद्दार दोस्त, धोखेबाज पत्नी और खूनी साजिश... गौतमबुद्धनगर में सनसनीखेज मर्डर का खुलासा, चार गिरफ्तार
आसपास के लोगों और पार्क में वॉक करने आए लोगों ने बताया कि पार्क में काम करने वाले एक माली ने महिला को बच्चे का गला दबाते हुए देखा. शोर मचाने पर स्थानीय लोग इकट्ठा हुए और बच्चे को महिला की गोद से छुड़ाकर अस्पताल लेकर पहुंचे.
फिलहाल पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेज दिया गया है. मामले की जांच और परिवार वालों से पूछताछ लगातार जारी है. इसके बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिरकार हत्या की वजह क्या थी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और





