
'ट्रंप और मैं दोनों 80 साल के, इस उम्र के लोगों को लड़ने की...', ब्राजील के राष्ट्रपति का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
AajTak
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.
भारत दौरे पर आए ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की उम्र 80 साल हो चुकी है, मैं भी 80 का होने वाला हूं, अस्सी वर्ष के दो लोगों को लड़ने की जरूरत नहीं है. हमें तो रोल मॉडल बनना चाहिए. भारत की राजधानी दिल्ली में चल रहे AI समिट में शिरकत करने आए लूला डा सिल्वा ने आजतक के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि मैं सिर्फ यही कहना चाहता हूं कि मैं कोई टैरिफ वॉर नहीं चाहता हूं, न ही कोई ऐसा युद्ध चाहता हूं जिससे दुनिया में अस्थिरता फैले. लूला डा सिल्वा ने कहा है कि महात्मा गांधी मेरे जीवन के आदर्श हैं.
लूला डा सिल्वा ने अमेरिकी राष्ट्रपति पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि ट्रंप डिजिटल और सोशल मीडिया के एक्सपर्ट हैं. यह साफ है कि वह इसे टीवी शो की तरह करते हैं. सिल्वा ने कहा कि वो इस तरह राजनीति नहीं कर पाते हैं. हालांकि ब्राजील के राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि पर्सनल मीटिंग में वह ज़्यादा शांत और स्थिर रहते हैं.
लूला डा सिल्वा ने कहा कि वे ड्रग ट्रैफिकिंग के मुद्दे पर ट्रंप के साथ विस्तार से बात करना चाहते हैं और मैं इस मुद्दे पर प्रेसिडेंट ट्रंप के पास एक प्रपोज़ल ले जा रहा हूं. मैं रेयर अर्थ मिनरल्स पर भी ट्रंप के साथ बातचीत करूंगा. उन्होंने दो टूक कहा कि वे सभी नेताओं की इज्जत करते हैं लेकिन वे यह भी उम्मीद करते हैं कि उन्हें भी इज्जत मिले.
सोशल मीडिया उतना सोशल नहीं सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा पर उन्होंने कहा कि यह असल में उतना सोशल नहीं है. इसका एक नेगेटिव साइड है जो बुरी नीयत पैदा कर सकता है और बुरी चीजो को पनपने देता है. राष्ट्रपति डा सिल्वा ने बताया कि मैं कभी भी अपनी बात सोशल मीडिया के जरिये नहीं करूंगा. जैसे कि प्राइम मिनिस्टर मोदी को ट्विटर के ज़रिए कोई चीज नहीं बताऊंगा. मैं पहले उन्हें कॉल करूंगा. यह मेलजोल बनाने का सबसे अच्छा तरीका है. लेकिन सही तरीका है एक मीटिंग सेट करना, अपने फॉरेन मिनिस्टर्स को पहले मिलने के लिए कहना.
ब्राजीलियाई राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी प्रेसिडेंट बुश, ओबामा और बाइडेन के साथ बहुत अच्छी बनती थी. उन्होंने कहा, " मैं प्रेसिडेंट ट्रंप के साथ मिलकर रहना चाहता हूं. मैं इस अच्छे रिश्ते को जारी रखना चाहता हूं. मैं ब्राज़ील के लिए वही आज़ादी चाहता हूं जो ट्रंप अपने लिए चाहते हैं."
80 साल के दो आदमियों को लड़ने की ज़रूरत नहीं

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और



