
WI के खिलाफ महाजीत के बाद कोच गंभीर ने किस पर कसा तंज? तिलक-दुबे के बहाने छलक उठा सालों पुराना दर्द
AajTak
संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन बनाकर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया. मैच के बाद कोच गौतम गंभीर ने साफ किया कि सैमसन को बाहर नहीं किया गया था, बल्कि सही समय के लिए संभालकर रखा गया था.
भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को कोलकाता में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के करो या मरो सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंद दिया. 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने सैमसन की 50 गेंदों पर नाबाद 97 रनों की पारी के दम पर ये टोटल चेज किया और सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया.
लेकिन भारत की इस महाजीत के बाद चर्चा सिर्फ सैमसन की नहीं रही. प्रेस वार्ता में भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर भी छा गए, जिन्होंने कई सवालों का बेबाकी से जवाब दिया. इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि अच्छा लगा की मैच में छोटे योगदान को भी सराहा जा रहा है. जबकि लंबे समय से क्रेडिट केवल कुछ लोगों को ही मिला है.
यह भी पढ़ें: कोहली-रोहित का जिक्र कर क्यों इमोशनल हो गए संजू सैमसन, WI को पीटने के बाद सुनाया डगआउट का किस्सा
‘ड्रॉप’ नहीं, संभालकर रखा गया खिलाड़ी
टूर्नामेंट की शुरुआत में सैमसन को टीम से बाहर रखा गया था. बाहर से देखने पर लगा कि खराब फॉर्म के कारण उन्हें हटाया गया है. लेकिन गंभीर ने साफ किया कि यह फैसला सोचा-समझा था. गंभीर ने कहा, हम जानते थे कि संजू में कितना दम है. उसके नाम तीन टी20 शतक हैं. हर खिलाड़ी खराब दौर से गुजरता है. कभी-कभी उसे दबाव से बाहर निकालना भी जरूरी होता है. हमें भरोसा था कि जरूरत पड़ने पर वह विश्व कप में जरूर प्रदर्शन करेगा.
आंकड़ों से ज्यादा भरोसा अनुभव पर

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











