
Who is Pragya Jaiswal? रियल लाइफ में काफी ग्लैमरस हैं सलमान की नई एक्ट्रेस, रोमांस के चर्चे!
AajTak
प्रज्ञा जायसवाल साउथ इंडस्ट्री में सक्रिय रही हैं मगर हिंदी ऑडियंस के लिए वे अभी नई हैं. प्रज्ञा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में तमिल फिल्म विरत्तु से की थी. इसी दौरान उन्होंने फिल्म Dega से अपना तेलुगू डेब्यू भी किया था.
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान हमेशा अपने नए वर्क एसाइनमेंट्स से फैंस को सरप्राइज करते रहते हैं. एक्टर पिछली बार फिल्म अंतिम में नजर आए. इस मूवी में एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल भी नजर आईं. अब इन दोनों सेलेब का एक नया म्यूजिक वीडियो आने वाला है. 'मैं चला' नाम के इस नए वीडियो सॉन्ग का टीजर जारी कर दिया गया है.
सलमान खान संग बैक टू बैक दो प्रोजेक्ट्स करने वाली प्रज्ञा जायसवाल कई वजहों से चर्चा में बनी हुई हैं. एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती से फैंस के दिल में तो जगह बना ही रही हैं. इसके अलावा बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान संग उनके रोमांस के चर्चे भी देखने को मिले हैं. अब तक दोनों के रोमांस को ऑनस्क्रीन देखकर फैंस काफी इम्प्रेस हैं.

80 साल की रानी कपूर ने प्रिया सचदेव पर बड़ा आरोप लगाया कि प्रिया ने उनके दिवंगत बेटे संजय को हेराफेरी करने के लिए उकसाया और धोखा दिया. रानी कपूर ने अपने नाम से बने फैमिली ट्रस्ट- रानी कपूर फैमिली ट्रस्ट को 'धोखाधड़ीपूर्ण' बताया. मुकदमे में आरोप लगाया गया कि प्रिया सचदेव ने अन्य लोगों के साथ मिलकर साजिश रची.

सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म बॉर्डर 2 ने रिलीज से पहले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इसके अलावा रणवीर सिंह की धुरंधर 2 से जुड़ा नया अपडेट भी मिलेगा। इस शो में आपको बॉलीवुड की और मनोरंजन जगत की ताजा खबरें देखने को मिलेंगी. इसके साथ ही दो दीवाने शहर में फिल्म का रोमांटिक टीजर भी रिलीज हो चुका है जो दर्शकों के बीच खासा पसंद किया जा रहा है.











