
Who is Middle Class: मिडिल क्लास की देश में खूब चर्चा, जानिए आप अमीर हैं या गरीब... इन 3 कैटेगरी में बंटी है आबादी
AajTak
Middle Class Definition: कहा जा रहा है कि पिछले एक दशक में सबसे ज्यादा दबाव मिडिल क्लास पर पड़ रहा है, उनकी आमदनी घट रही है, और खर्चे बढ़ रहे हैं. यही नहीं, टैक्स का बोझ भी सबसे ज्यादा मिडिल क्लास पर ही पड़ता है. ऐसे में 'मिडिल क्लास' ही अब राजनीति और अर्थनीति के केंद्र में है.
आपने भी सुना होगा कि देश में अमीर और अमीर होता जा रहा है, और गरीब और गरीब. लेकिन अब चर्चा सबसे ज्यादा मिडिल क्लास की हो रही है. देश में मिडिल क्लास (Middle Class) की बड़ी आबादी है, इसलिए हर बजट में मिडिल क्लास की बात होती है, और अब चुनाव में भी मिडिल क्लास की बात हो रही है.
जब भी बजट (Budget) आता है तो उससे मिडिल क्लास को सबसे ज्यादा उम्मीदें होती हैं, इनकम टैक्स (Income Tax) में छूट की बात हो या फिर जीएसटी (GST) में रियायत की. दरअसल, दिल्ली चुनाव (Delhi Election) के दौरान पार्टियां अब मिडिल क्लास को टारगेट कर रही हैं. दिल्ली में करीब 30 फीसदी मिडिल क्लास की आबादी है. ऐसे में हर तीसरा वोटर मिडिल क्लास कैटेगरी से आता है, फिर उन्हें लुभाने के लिए दांव चलना तो आम बात है.
कहा जा रहा है कि पिछले एक दशक में सबसे ज्यादा दबाव मिडिल क्लास पर पड़ रहा है, उनकी आमदनी घट रही है, और खर्चे बढ़ रहे हैं. यही नहीं, टैक्स का बोझ भी सबसे ज्यादा मिडिल क्लास पर ही पड़ता है. ऐसे में 'मिडिल क्लास' ही अब राजनीति और अर्थनीति के केंद्र में है.
सबसे पहले ये जानते हैं कि मिडिल क्लास की परिभाषा क्या है? कैसे आप पता करें कि आप अपर क्लास, मिडिल क्लास या फिर लोअर क्लास में आते हैं? दरअसल, आमदनी के हिसाब से ये तय किया जाता है. हालांकि कई रिपोर्ट्स और एक्सपर्ट का मानना है कि मिडिल क्लास को सही तरीके से आंकने का कोई पैमाना नहीं है, इसे इनकम के हिसाब से नहीं मापा जा सकता है.
सबसे पहले अपर क्लास (Upper Class) की बात करते हैं... गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) के अनुसार भारत में करीब 10 करोड़ लोग अपर क्लास यानी संपन्न (Affluent) कैटेगरी में आते हैं. ये अनुमान साल 2024 के लिए लगाया गया था. कुछ संस्थान और एक्सपर्ट्स 12 करोड़ लोगों को अपर क्लास में रखते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक भारत में प्रति वर्ष $10,000 से अधिक कमाने वालों को अपर क्लास कहा जाता है. वहीं तमाम रिपोर्ट्स में सालाना 9-12 लाख से अधिक कमाने वाले अपर क्लास (Upper Class) में आते हैं. इस कैटेगरी को आप अमीर भी कह सकते हैं.
अब मिडिल क्लास (Middle Class) की बात करते हैं, जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है...

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












