
WHO में दोबारा शामिल हो सकता है अमेरिका, राष्ट्रपति ट्रंप बोले- कर सकता हूं विचार
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप डब्ल्यूएचओ में दोबारा शामिल होने पर विचार कर रहे हैं और साथ ही सऊदी अरब से एक ट्रिलियन डॉलर के निवेश की अपील की है. यह कदम अमेरिकी और सऊदी अरब की अर्थव्यवस्थाओं को मजबूत कर सकता है, वहीं अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य और आर्थिक संतुलन को भी प्रभावित कर सकता है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को संकेत दिए कि वे विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) में दोबारा शामिल होने पर विचार कर सकते हैं. इसके साथ ही, उन्होंने सऊदी अरब से अमेरिकी अर्थव्यवस्था में एक ट्रिलियन डॉलर का निवेश करने की अपील की, जो कि पहले ही 600 बिलियन डॉलर तक निवेश का ऐलान कर चुका है.
हाल ही में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने ट्रंप से वार्ता में कहा कि उनका देश अमेरिकी व्यापार और निवेश को अगले चार सालों में 600 बिलियन डॉललर तक निवेश करेगा. यह अमेरिकी और सऊदी संबंधों में एक अहम कदम होगा जो दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं को मजबूती देगा.
यह भी पढ़ें: 'तेल की कीमत कम करे सऊदी अरब... अमेरिकी निवेश को 1 ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ाए', दावोस में बोले ट्रंप
2026 में डब्ल्यूएचओ से अलग हो जाएगा अमेरिका!
व्हाइट हाउस में दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेने के बाद ट्रंप ने सोमवार को डब्ल्यूएचओ से निकलने का ऐलान किया था. उनके ऐलान के बाद अमेरिका 22 जनवरी 2026 तक विश्व स्वास्थ्य संगठन की सदस्यता से बाहर होने वाला है.
हालांकि, अब ट्रंप का कहना है कि वह संगठन में फिर से शामिल होने को लेकर विचार कर सकते हैं. राष्ट्रपति ट्रंप के बयान से यह संकेत मिलता है कि अमेरिका की ओर से अब भी डब्ल्यूएचओ की दिशा में एक लचीलापन अपनाया जा सकता है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









