
WhatsApp New Features: जल्द आ सकता है वॉइस मैसेज के लिए नया अपडेट, देखें क्या होगा बदलाव
AajTak
WhatsAp एक खामी है आप वॉयस मैसेज को रिकॉर्ड करने के बाद सुन नहीं सकते हैं. इसे आपको सीधे यूजर्स को या तो सेंड करना होता है या आप इसे डिलीट कर सकते हैं. अब एक रिपोर्ट के अनुसार WhatsApp इस खामी को दूर करने पर काम कर रहा है. WhatsApp के वॉयस मैसेजिंग फीचर को अपडेट किया जा रहा है.रिपोर्ट के अनुसार यूजर्स वॉयस मैसेज को बीच में पॉज भी कर सकते हैं. नए फीचर के बाद यूजर्स के पास इसे प्रीव्यू करने का ऑप्शन रहेगा. इससे ऐप की यूजेबिविलिटी बढ़ेगी. ये फीचर जारी होने का बाद आप वॉयस मैसेज को भी रिकॉर्ड करते टाइम पॉज भी कर सकते हैं. ऐप में अभी वॉयस मैसेज को पॉज या प्रीव्यू करने का ऑप्शन नहीं दिया गया है. इसको लेकर WABetaInfo ने रिपोर्ट किया है. WABetaInfo वॉट्सऐप के नए आने वाले फीचर को ट्रैक करता है. WABetaInfo के अनुसार ये फीचर फिलहाल अर्ली स्टेज में है. इस फीचर को एंड्रॉयड और आईओस बीटा टेस्टिंग के लिए उपलब्ध करवाया गया है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











