
WhatsApp में दिक्कत होने पर चैट से कर पाएंगे शिकायत, ऐसे काम करेगा ये फीचर
AajTak
WhatsApp में दिक्कत होने पर चैट से कर पाएंगे शिकायत, नए फीचर पर काम कर रही है कंपनी. बग्स रिपोर्ट करने के लिए एंड टु एंड एन्क्रिप्टेड WhatsApp थ्रेड का यूज किया जाएगा.
WhatsApp में एक नया फीचर आने वाला है जो यूजर्स के लिए खास होगा. आए दिन WhatsApp पर बग्स मिलते हैं या यूजर्स को दिकक्ते होती हैं. ऐसे में ये फीचर काफी काम आ सकता है. अभी जो रिपोर्ट्स आ रही हैं उनके मुताबिक WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस फीचर से यूजर ऐप के बग्स को सपोर्ट चैट से रिपोर्ट कर पाएंगें. इसके साथ WhatsApp क्लाउड बैकअप एन्क्रिप्शन पर भी काम कर रहा है. WhatsApp के नए फीचर पर नजर रखने वाले Wabetainfo के अनुसार WhatsApp सपोर्ट चैट थ्रेड पर काम कर रहा है. इस फीचर से यूजर चैटबॉक्स से ही कंपनी को बग को लेकर रिपोर्ट कर सकते है. इससे यूजर और WhatsAppदोनों को काफी मदद मिलेगी. Wabetainfo के अनुसार सपोर्ट थ्रेड एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होंगे. यानी ये भी WhatsApp के आम चैट्स की तरह ही होगा. एक बार इशू ठीक हो जाने के बाद सपोर्ट थ्रीड को WhatsApp बंद कर देगा. इसकी पुष्टि के लिए Wabetainfo ने स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है. इसका मतलब ये हुआ कि WhatsApp में कोई दिक्कत आ रही है या किसी तरह की खामी है तो आप सीधे WhatsApp में ही सपोर्ट को मैसेज करके ठीक करा सकेंगे.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











