
WhatsApp पर भूल कर भी ना शेयर करें ये चीजें, एक गलती से खानी पड़ सकती है जेल की हवा!
AajTak
WhatsApp की भी पॉलिसी है जिसे ना मानना आप पर भारी पड़ सकता है. कुछ ऐसे भी कंटेंट होते हैं जिसे शेयर करने पर जेल जाने की नौबत तक आ सकती है.
WhatsApp काफी पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है. इसका इस्तेमाल ज्यादातर लोग करते हैं. हालांकि, अनजाने में कई लोग WhatsApp की पॉलिसी पर ध्यान नहीं देते हैं. जो बाद में उन्हें परेशानी में डाल सकता है.
WhatsApp की पॉलिसी ना मानने पर जेल जाने तक की नौबत आ सकती है. यानी आपको वॉट्सऐप पर कुछ भी शेयर करने से पहले कई बातों का ध्यान रखना होगा. अगर आप किसी वॉट्सऐप ग्रुप के एडमिन हैं तो आपकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है. आपको ग्रुप में मेंबर्स के पोस्ट पर भी ध्यान देना होगा.
हिंसा फैलाने वाले पोस्ट ना करें शेयर
WhatsApp पर कभी ऐसे पोस्ट ना शेयर करें जो समाज में घृणा फैलाते हैं या जिससे समाजिक मतभेद हो सकता है. ऐसा करने वाले पोस्ट को रिपोर्ट करने पर वॉट्सऐप अकाउंट को ब्लॉक कर देती है. कंपनी इसको लेकर सख्त भी है.
ये भी पढ़ें:- Twitter नहीं मान रहा IT Rules? सरकार ने दिया 'आखिरी मौका', अब होगी कार्रवाई
वॉट्सऐप पॉलिसी ना मानने वाले लाखों अकाउंट्स को कंपनी एक महीने में बैन कर देती है. जिस वजह से आपको अकाउंट रिकवर करने के लिए सफाई देनी होती है. इसके अलावा भी वॉट्सऐप पर कभी भी हिंसा फैलाने या धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले पोस्ट को शेयर ना करें.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












