
WhatsApp पर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर लूटे 43 लाख...एक गलती ने युवक को बनाया कंगाल
AajTak
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सेक्सटॉर्शन का एक मामला सामने आया है. यहां एक शख्स को व्हाट्सएप कॉल करके उसका न्यूड वीडियो रिकॉर्ड कर लिया गया. उसके बाद आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करके 43 लाख रुपए लूट लिए. इसके बाद भी पैसे मांगता रहा. थक हारकर पीड़ित ने अपनी शिकायत दर्ज कराई.
सुविधाएं अक्सर समस्याएं लेकर आती हैं. इंटरनेट युग में आज जिंदगी भले ही आसान हो गई है, लेकिन दूसरी तरफ बड़ी समस्याएं भी पैदा हो रही हैं. कुछ समस्याएं आर्थिक नुकसान पहुंचा रही हैं, तो कई जानलेवा हैं. बढ़ते इंटरनेट के साथ साइबर क्राइम में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. दूर बैठे अपराधी अलग-अलग तरीकों से लोगों को लूट रहे हैं. कई बार धोखे से तो कई बार सीनाजोरी करके. सेक्सटॉर्शन उन्हीं में से एक है. इसकी वजह से बहुत लोग कंगाल हो गए, तो बहुतों ने अपनी जान दे दी. ताजा मामला नवी मुंबई का है, जहां एक शख्स से 43 लाख रुपए लूट लिए गए. अच्छी बात ये है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक, इस साल मई और अगस्त के बीच राजस्थान के रहने वाले 19 वर्षीय लड़के ने नवी मुंबई के एक 34 वर्षीय शख्स को कई बार व्हाट्सएप कॉल किया. इस दौरान दोनों निर्वस्त्र होकर बात करते रहे, जिसकी रिकॉर्डिंग आरोपी ने चुपके से कर ली. इसके बाद उस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर वो उसे ब्लैकमेल करने लगा. इस तरह एक-एक करके उसने 43 लाख रुपए पीड़ित से लूट लिए. इसके बाद भी उससे पैसों से मांग करता रहा. अंत में तंग आकर पीड़ित ने नवी मुंबई के साइबर सेल में अपनी शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 384 (जबरन वसूली), 420 (धोखाधड़ी) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस को पता चला कि ब्लैकमेलिंग की कॉल राजस्थान से आई है.
इसके बाद लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिस की टीम राजस्थान के डीग इलाके तक पहुंची. सबूतों के आधार पर वहां से 19 साल के आरोपी हामिल फरीद खान को 24 दिसंबर को राजस्थान और उत्तर प्रदेश की सीमा पर एक सुदूर गांव पालड़ी से गिरफ्तार कर लिया गया. नवी मुंबई पुलिस के साइबर विंग के वरिष्ठ निरीक्षक गजानन कदम ने कहा कि आरोपी ने अश्लील वीडियो को यूट्यूब पर अपलोड करने की धमकी देकर शिकायतकर्ता से कुल 43,22,900 रुपये वसूले थे. उसके कब्जे से कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड और एटीएम कार्ड जब्त किए गए हैं. पीड़ित के रुपए भी जब्त कर लिए गए हैं, जो आरोपी ने विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए थे.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी हामिल फरीद खान को जिस जगह से गिरफ्तार किया गया, वह साइबर ठगों का गढ़ बन चुका है. आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह महाराष्ट्र और अन्य जगहों पर इसी तरह के 13 अपराधों में शामिल है. पुलिस इस मामले की जांच में लगी है. इसके साथ ही नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त मिलिंद भारम्बे ने लोगों से अपील की है कि अज्ञात नंबरों से आने वाले व्हाट्सएप कॉल को इग्नोर करें. यदि कोई अनजान शख्स आपसे बातचीत करने की कोशिश करे तो उसे तुरंत ब्लॉक कर दें या फिर नजदीकी पुलिस स्टेशन में उसके बारे में सूचित करें. ऐसे मामलो में सावधानी और सतर्कता ही एक मात्र बचाव का उपाय है.
यह भी पढ़ें: साइबर ठगी से यूं बचे यूपी के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह, आप भी अपना सकते हैं ये उपाय

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










