
असम में पुलिस के कमांडो कैंप पर ULFA(I) का हमला, चार जवान घायल
AajTak
असम तिनसुकिया में रविवार को प्रतिबंधित संगठन उल्फा (I) ने पुलिस कमांडो कैंप पर हमला कर दिया. इस हमले में चार जवानों के घायल हो गए हैं. घायल जवानों को डिब्रूगढ़ के असम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (AMCH) में भर्ती कराया गया है, जहां एक की स्थिति गंभीर है.
असम विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को निशाना बनाने वाली बड़ी घटना सामने आई है. रविवार को तिनसुकिया के जगुन इलाके में संदिग्ध ULFA(I) के उग्रवादियों असम पुलिस कमांडो बटालियन कैंप से निशाना बनाते हुए रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) से हमला किया. इस हमले में कम से कम चार असम पुलिस कमांडो घायल होने की जानकारी सामने आ रही है. तिनसुकिया के पुलिस अधीक्षक मयंक कुमार ने फोन पर इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि रविवार को तिनसुकिया के जगुन स्थित असम पुलिस कमांडो शिविर पर आरपीजी से हमला किया गया है. उन्होंने कहा, 'इस हमले में चार कमांडो घायल हो गए हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.' सुरक्षा सूत्रों और पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने जगुन के 8वें/10वें मील (10th Mile) स्थित कमांडो कैंप पर 4 से 5 RPG दागे. इनमें से चार RPG कैंप के अंदर फट गए, जिससे भारी धमाके हुए और गोलीबारी शुरू हो गई, जिसके बाद हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए. सूत्रों का कहना है कि असम विधानसभा चुनाव से पहले अपनी उपस्थिति दर्ज कराने और शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने के लिए उल्फा (I) ने ये रणनीति अपनाई है. कैंप पर हमला कर सुर्खियां बटोरना और दहशत पैदा करना उग्रवादियों का पुराना तरीका रहा है. हालांकि, पुलिस और जिला प्रशासन की ओर से अब तक नुकसान का पूरा आकलन किया जा रहा है और हताहतों के बारे में आधिकारिक विस्तृत जानकारी का इंतजार है. हमले की खबर मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. तिनसुकिया पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने मिलकर प्रतिबंधित समूह के खिलाफ सघन सर्च ऑपरेशन और जॉइंट ऑपरेशन शुरू कर दिया है. कमांडो कैंप के आसपास के इलाकों को सील कर दिया गया है, ताकि हमलावरों को पकड़ा जा सके. चुनाव के मद्देनजर राज्य भर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










