
WhatsApp पर आने वाला है गजब फीचर, AI लिखेगा यूजर्स के लिए मैसेज, जानिए कैसे करेगा काम
AajTak
WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म पर नए-नए फीचर्स जोड़ता रहता है. इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म यूजर्स एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए नए-नए फीचर्स को अपने प्लेटफॉर्म पर जोड़ता रहता है. जल्द ही वॉट्सऐप अपने प्लेटफॉर्म पर AI बेस्ड नए फीचर्स को जोड़ सकता है. ऐसे ही एक फीचर को स्पॉट किया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स अपने टेक्स्ट को एडिट कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
WhatsApp दुनिया भर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है. इस प्लेटफॉर्म पर आपको आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर मिलता है. इस प्लेटफॉर्म पर Meta AI का फीचर मिलता है. WhatsApp पर जल्द ही दूसरे AI फीचर्स भी आने वाले हैं.
रिपोर्ट्स की मानें, तो इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म AI पावर्ड रि-राइट फीचर पर काम कर रही है. रि-राइट फीचर की मदद से यूजर्स अपने मैसेज को अलग-अलग स्टाइल में लिख सकते हैं. ये फीचर यूजर्स के मैसेज को प्रूफरीड भी कर सकेगा. इसके अलावा प्लेटफॉर्म Meta AI के लिए टू-वे लाइव वॉयस चैट फीचर पर काम कर रहे ही.
एंड्रॉयड अथॉरिटी की रिपोर्ट के मुताबिक, मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp टेक्स्ट रि-राइटिंग फीचर पर काम कर रहा है, जो AI पर बेस्ड होगा. इस फीचर के बारे में एंड्रॉयड ऐप्लिकेशन पैकेज यानी APK से जानकारी मिलेगी. इस फीचर को Android version 2.25.8.5 पर स्पॉट किया गया है.
यह भी पढ़ें: WhatsApp ने क्यों बैन किए 99 लाख अकाउंट?
हालांकि, ये फीचर विजिबल नहीं है, जिसकी वजह से कोई इसे इस्तेमाल नहीं कर सकता है. AI रि-राइट फीचर एक फ्लोटिंग एक्शन बटन के रूप में उपलब्ध होगा. ये बटन पेंसिल आइकॉन रूप में होगी, जो सेंड बटन के ऊपर दिखेगा. ये बटन सिर्फ तभी दिखेगा, जब यूजर कुछ टाइप करेगा.
कुछ वर्ड्स को टाइप करने के बाद यूजर्स को इस पेसिंल आइकॉन पर टैप करना होगा. यहां टैप करते ही यूजर्स को टेक्स्ट एडिटर का एक्सेस मिलेगा. इसकी मदद से यूजर्स तमाम टेक्स्ट रि-राइटिंग ऑप्शन का फीचर मिलेगा. इसकी मदद से यूजर्स अपने मैसेज को फनी, रिफ्रेज, सपोर्टी और दूसरे तरीकों से बदल सकते हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











