
WhatsApp: नई प्राइवेसी पॉलिसी एक्सेप्ट नहीं करने पर भी ऐप के सभी फीचर्स करेंगे काम
AajTak
जिन वॉट्सऐप यूजर्स ने अभी तक ऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी को एक्सेप्ट नहीं किया है उनके लिए एक राहत भरी खबर है. फेसबुक के स्वामित्व वाले मैसेजिंग ऐप ने कहा है कि जिन यूजर्स ने अभी तक नए टर्म्स और कंडीशन को एक्सेप्ट नहीं किया है उनके किसी भी फंक्शन को लिमिट नहीं किया जाएगा.
जिन वॉट्सऐप यूजर्स ने अभी तक ऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी को एक्सेप्ट नहीं किया है उनके लिए एक राहत भरी खबर है. फेसबुक के स्वामित्व वाले मैसेजिंग ऐप ने कहा है कि जिन यूजर्स ने अभी तक नए टर्म्स और कंडीशन को एक्सेप्ट नहीं किया है उनके किसी भी फंक्शन को लिमिट नहीं किया जाएगा. द वर्ज को दिए स्टेटमेंट में वॉट्सऐप के एक प्रवक्ता ने कहा 'अलग-अलग अधिकारियों और प्राइवेसी एक्सपर्ट्स के साथ हालिया चर्चाओं को देखते हुए हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि हम उन लोगों के लिए वॉट्सऐप के किसी फंक्शन को बंद नहीं करेंगे, जिन्होंने अभी तक अपडेट एक्सेप्ट नहीं किया है.' प्रवक्ता ने ये भी कहा कि इस फैसले के साथ वॉट्सऐप बना रहेगा. एक ब्लॉग पोस्ट में वॉट्सऐप ने कंफर्म किया है कि ज्यादातर यूजर्स जिन्होंने नई प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट को देखा है, उन लोगों ने इसे पहले ही एक्सेप्ट कर लिया है. साथ ही जिन यूजर्स ने अभी तक इसे एक्सेप्ट नहीं किया है उन्हें रिमाइंडर मिलता रहेगा.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











