
WhatsApp चैनल पर आए राहुल गांधी, तीन दिन में जुड़े 2 लाख से ज्यादा लोग
AajTak
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से सीधे वॉट्सऐप से जुड़ने के लिए एक लिंक को क्लिक करना होगा. क्लिक करते ही आप उनके चैनल पर पहुंच जाएंगे. वॉट्सऐप चैनल पर राहुल गांधी का सबसे पहला पोस्ट संसद के विशेष सत्र के दौरान लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर दिया उनका भाषण रहा.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का बीते बुधवार को वॉट्सऐप चैनल लॉन्च हुआ था. वॉट्सऐप चैनल लॉन्च होने के तीन दिनों के भीतर ही राहुल गांधी के फॉलोअर्स की संख्या दो लाख से अधिक हो गई है.
राहुल गांधी से सीधे वॉट्सऐप से जुड़ने के लिए एक लिंक को क्लिक करना होगा. क्लिक करते ही आप उनके चैनल पर पहुंच जाएंगे. वॉट्सऐप चैनल पर राहुल गांधी का सबसे पहला पोस्ट संसद के विशेष सत्र के दौरान लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर दिया उनका भाषण रहा. इसके बाद राहुल ने आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुलियों से हुई अपनी मुलाकात के फोटो शेयर किए, जिन पर हजारों की संख्या में लाइक्स हुए.
राहुल गांधी के वॉट्सऐप चैनल को कैसे करें फॉलो
राहुल गांधी के वॉट्सऐप चैनल को फॉलो करने के लिए आपको सबसे पहले वॉट्सऐप पर जाना होगा. वॉट्सऐप ओपन करने के बाद अपडेट्स के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. यहां आपको Find Channel का ऑप्शन मिलेगा. इस ऑप्शन के सामने बने प्लस के निशान को क्लिक करना होगा. अब सामने खुले सर्च बार में राहुल गांधी को सर्च करना होगा. सर्च करते ही आपके सामने राहुल गांधी का वॉट्सऐप चैनल आ जाएगा. उस पर क्लिक करने पर आपके फोन पर राहुल गांधी का वॉट्सऐप चैनल खुल जाएगा. चैनल खुलते ही इस पर Follow ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. Follow पर क्लिक करते ही आप राहुल गांधी के वॉट्सऐप चैनल से सीधा जुड़ जाएगा.
राहुल गांधी के वॉट्सऐप चैनल पर आपको उनके ताजा सोशल मीडिया पोस्ट, उनकी तस्वीरें, वीडियो, लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस, लाइव रैली और जनसभाओं के ताजा अपडेट सब एक ही जगह पर मिलेंगे. चैनल पर आपको फेक न्यूज, झूठी और भ्रामक जानकारी की पहचान करने वाली सामग्री भी मिलेगी. चैनल से जुड़कर आप राहुल गांधी की हर अपडेट सीधा अपने मोबाइल फोन पर पा सकेंगे.
क्या है वॉट्सऐप चैनल?

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










