
WhatsApp ग्रुप में Disappearing Messages को कोई भी कर सकेगा एनेबल
AajTak
WhatsApp ग्रुप मेंबर्स भी अब ये तय कर सकेंगे कि ग्रुप के मैसेज कब खुद से गायब हो जाएं. Disappearing Messages में कुछ बदलाव किए जा रहे हैं.
WhatsApp ग्रुप में Disappearing Messages का फीचर मिलता है. पर्सनल चैट में ये फीचर काम करता है. लेकिन ग्रुप में दिए जाने वाले Disappearing Messages की एक लिमिट है. दरअसल ग्रुप में ये Disappearing Messages का फीचर सिर्फ ग्रुप एडमिन तय कर सकते हैं. यानी एडमिन ही सेट कर सकते हैं ग्रुप में कब मैसेज खुद से गायब हो जाएं. अब कंपनी इसे बदलने की तैयारी में है. रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp ग्रुप के लिए Disappearing Messages फीचर का कुछ कंट्रोल ग्रुप मेंबर्स को भी देना चाहता है. WABetainfo की रिपोर्ट के मुताबिक ग्रुप मेंबर्स भी Disappearing Messages कए एनेबल या डिसेबल कर सकेंगे.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












