
WhatsApp के डिजाइन में हो रहा बड़ा बदलाव, एंड्रॉयड में ऐसा दिखेगा चैट
AajTak
इंस्टैंट मैसेजिंग WhatsApp अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए काफी काम करता रहता है. इसको लेकर WhatsApp नए-नए फीचर्स जारी करता रहता है. अब खबर आ रही है ये अपने यूजर इंटरफेस में बदलाव करने वाला है.
इंस्टैंट मैसेजिंग WhatsApp अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए काफी काम करता रहता है. इसको लेकर WhatsApp नए-नए फीचर्स जारी करता रहता है. अब खबर आ रही है ये अपने यूजर इंटरफेस में बदलाव करने वाला है. एक रिपोर्ट के अनुसार WhatsApp अपने ऐप के UI में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए बदलाव करने वाला है. WaBetaInfo की एक रिपोर्ट में बताया गया है इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म चैट सेल्स के बीच मौजूद सेपरेटर लाइन्स को हटाने वाला है. आपको बता दें WaBetaInfo एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है. ये WhatsApp पर लेटेस्ट और आने वाले फीचर्स को शेयर करता है. ये दोनों एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए अपेडट शेयर करता है. रिपोर्ट में इसके नए अपेडट को लेकर एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











