
WhatsApp की बढ़ी मुसीबत, सरकार ने नई प्राइवेसी पॉलिसी वापस लेने को कहा
AajTak
WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी पर अब इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय सख्त हो गया है. सूचना मंत्रालय की ओर से WhatsApp को कहा गया है वो अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी को वापस ले लें. इससे पहले WhatsApp ने कहा था वो अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी को 15 मई 2021 से आगे बढ़ा दिया है.
WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी पर अब इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय सख्त हो गया है. सूचना मंत्रालय की ओर से WhatsApp को कहा गया है वो अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी को वापस ले लें. इससे पहले WhatsApp ने कहा था वो अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी को 15 मई 2021 से आगे बढ़ा दिया है. सूचना मंत्रालय ने आज कहा वॉट्सऐप प्राइवेसी पॉलिसी की डेडलाइन को 15 मई से आगे बढ़ाने से भारतीय यूजर्स की प्राइवेसी और डेटा सिक्योरिटी का समाधान नहीं होगा. इसको लेकर कंपनी फिर से सोचे. मंत्रालय ने WhatsApp को मैसेज में कहा है ये अपनी प्राइवेसी पॉलिसी 2021 को वापस ले लें. नई प्राइवेसी पॉलिसी भारतीय यूजर्स की प्राइवेसी और राइट्स के लिए हार्मफुल है. इस वजह से इसे अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी वापस ले लेनी चाहिए.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












