
What are Chemical Weapons: क्या होते हैं कैमिकल हथियार? कब हुए थे पहली बार इस्तेमाल?
AajTak
पुतिन और बाइडेन के बीच टक्कर केमिकल हथियारों को लेकर भी चल रही है. बाइडेन का कहना है कि यूक्रेन में रूस अब रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है लेकिन रूस का आरोप है कि यूरोपीय देशों में अमेरिका ने केमिकल और बायोलॉजिकल हथियारों की लैब बना रखी है. बाइडेन कह रहे हैं कि ये सच नहीं है. साथ ही अब बाइडेन का ताज़ा बयान ये भी आया है कि अगर रूस यूक्रेन पर केमिकल हथियार इस्तेमाल करता भी है, फिर भी अमेरिका केमिकल हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेगा. देखें ये रिपोर्ट.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











