
West Indies coach T20 World Cup: वर्ल्ड कप में दो बार की चैम्पियन टीम का बुरा हाल, क्वालिफाई भी नहीं कर सकी, कोच ने दिया इस्तीफा
AajTak
इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2022 सीजन में काफी उलटफेर देखने को मिले हैं. ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जा रहे टूर्नामेंट में दो बार की चैम्पियन वेस्टइंडीज को भी दो बार उलटफेर का शिकार होना पड़ा. विंडीज क्वालिफाइंग राउंड से ही बाहर हो गई. इस खराब प्रदर्शन के बाद कोच फिल सिमंस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है...
West Indies coach T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 सीजन में वेस्टइंडीज टीम एक बड़े उलटफेर का शिकार हुई है. दो बार वर्ल्ड कप खिताब जीत चुकी वेस्टइंडीज टीम क्वालिफाइंग राउंड से ही बाहर हो गई है. उसकी हालत इतनी खराब रही कि वह सुपर-12 ग्रुप स्टेज के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर सकी.
इसी शर्मनाक प्रदर्शन के बाद वेस्टइंडीज के कोच फिल सिमंस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस बात की जानकारी क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने दी है. बोर्ड ने बताया कि वेस्टइंडीज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 30 नवंबर से 12 दिसंबर तक टेस्ट सीरीज खेलना है. वह सिमंस की बतौर कोच आखिरी सीरीज रहेगी.
वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड और आयरलैंड से हारे
दरअसल, वेस्टइंडीज टीम का इस बार टी20 वर्ल्ड कप में बेहद ही खराब प्रदर्शन रहा है. निकोलस पूरन की कप्तानी में कैरेबियन टीम वर्ल्ड कप में दो बार उलटफेर का शिकार हुई. सबसे पहले वेस्टइंडीज को अपने क्वालिफाइंग राउंड के पहले मुकाबले में स्कॉटलैंड के हाथों 42 रनों से हार झेलनी पड़ी थी.
फिर विंडीज टीम ने दूसरे मैच में जिम्बाब्वे को 31 रनों से हराया और वापसी की. ऐसे में आयरलैंड के खिलाफ तीसरा मैच विंडीज के लिए करो या मरो का था. इस मैच में वेस्टइंडीज पहले बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजी में पूरी तरह फ्लॉप रही और उसने यह मैच 9 विकेट से गंवाते हुए सुपर-12 में पहुंचने का मौका भी गंवा दिया. टी20 वर्ल्ड कप के मौजूदा सीजन में अब वेस्टइंडीज का सफर यहीं खत्म हो गया.
2015 में वेस्टइंडीज की कोचिंग संभाली थी

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












