
Weight loss: वजन घटाने के लिए पांडा कर रहे हैं डाइटिंग और एक्सरसाइज, अपनाया इंसानों वाला ये तरीका
AajTak
Weight loss: चिड़ियाघर में 2 मादा पांडा को वजन कम करने और उन्हें हेल्दी वेट की रेंज में लाने के लिए डाइट वाला भोजन दिया जा रहा है और एक्सरसाइज कराई जा रही है. उन्हें वजन कम करने के लिए जो डाइट दी जा रही है, वह वैसी ही है, जो इंसानों को वजन कम करने के लिए सजेस्ट की जाती है!
दुनियाभर में कई ऐसे फेमस चिड़ियाघर हैं, जहां साल हमेशा सैलानियों की भीड़ लगी रहती है. इन चिड़ियाघरों में सभी तरह के जानवर रहते हैं. इन जानवरों को काफी अच्छे से रखा जाता है और उनके खाने-पीने से लेकर रहने तक की काफी बेहतर सुविधा रहती है, ताकि वे स्वस्थ रहें. हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें एक चिड़ियाघर में 2 पांडा को वजन कम करने के लिए डाइट और एक्सरसाइज कराई जा रही है. वजन कम करने के लिए उनसे वही तरीका फॉलो कराया जा रहा है, जिसे एक्सपर्ट इंसानों के लिए भी सजेस्ट करते हैं. इन पांडा के वजन कम करने का कारण उनका ओवरवेट होना है. ओवरवेट हैं दोनों पांडा
न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, चाइना के ताइवान में ताइपे चिड़ियाघर में 2 पांडा हैं, जिन्हें वेट लॉस डाइट पर रखा गया है और उनसे एक्सरसाइज भी कराई जा रही है. जू की इन 2 मादा पांडाओं का नाम युआन जई और युआन बाओ है. यह दोनों मादा पांडा चीन द्वारा ताइवान को गिफ्ट में दिए गए 2 वयस्क पांडा के बच्चे हैं. युआन जई की उम्र 9 साल है और उस का वजन अपने पिता की तरह काफी अधिक 115 किलो है. जबकि उसकी छोटी बहन युआन बाओ की उम्र 1 साल है और उसका वजन 70 किलो है.
मादा वयस्क पांडा के लिए स्वस्थ वजन की सीमा 105 और 110 किलोग्राम के बीच होती है. अगर किसी पांडा का अधिक वजन होता है तो उन्हें अधिक ब्लड प्रेशर और हाइपरग्लाइकेमिया की शिकायत हो जाती है, जिसके कारण उन्हें कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है.
इंसान भी लेते हैं ऐसी डाइट
अगर आपने कभी वजन कम करने के लिए किसी एक्सपर्ट से सलाह ली होगी, तो आपको भी बताया गया होगा कि नमक, चीनी और फैट वाले फूड कम खाओ और एक्सरसाइज करो. इसके साथ ही प्रोटीन वाले फूड खाने की भी सलाह दी गई होगी. दरअसल, प्रोटीन वाले फूड खाने से मसल्स मास बढ़ाने और भूख कम करने में मदद मिलती है. वहीं फिजिकल एक्टिविटी करने से कैलोरी बर्न होती है और एक्टिव भी रहते हैं. उसी तरह इन पांडाओं का वजन कम करने के लिए भी यही ट्रिक अपनाई गई थी.
पांडा ले रहे हैं ऐसी डाइट

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











