
Weight Loss: दुल्हन बनने से पहले 158 KG की लड़की ने ऐसे घटाया 70 किलो वजन, 158 से हुई 88 Kg
AajTak
Weight loss story: एक महिला की शादी कोरोना महामारी के कारण पोस्टपोन हो गई थी. उनका वजन करीब 158 किलो था और लोग उन्हें ताने मारा करते थे. लॉकडाउन में उन्होंने अपना 70 किलो वजन कम कर लिया है. वजन कम करने के पीछे क्या कारण था? इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे.
Transformation Story: कोरोना महामारी के दौरान लोग में घरों में बंद थे और उनकी लाइफस्टाइल काफी सुस्त हो गई थी. खराब लाइफस्टाइल, स्ट्रेस, खान-पान के कारण कई लोगों का वजन भी बढ़ गया था. इसके बाद जैसे ही सबकुछ नॉर्मल हुआ, सभी ने अपना वजन कम करना शुरू कर दिया. एक महिला ऐसी भी हैं जिन्होंने लॉकडाउन में अपना वजन बढ़ाया नहीं बल्कि घटा लिया है. इन महिला का वजन करीब 158 किलो हुआ करता था लेकिन लॉकडाउन में उन्होंने अपना लगभग 70 किलो वजन कम कर लिया. ये महिला कौन हैं और इन्होंने कैसे वजन कम किया? इस बारे में आगे जानेंगे.
कौन है 70 किलो वजन कम करने वाली महिला
लॉकडाउन में 70 किलो वजन कम करने वाली महिला का नाम मेलिसा विलियम्स (Melissa Williams) है जो ऑस्ट्रेलिया साउथ वेल्स के ब्रिजेंड की रहने वाली हैं. दरअसल, मेलिसा 2020 की गर्मियों में अपने मंगेतर क्रिस से शादी करने जा रही थीं लेकिन शादी कोरोना महामारी के कारण पोस्टपोंड हो गई और वे काफी टेंशन में आ गई थीं. उन्होंने अपने बचे हुए समय को अपने आपको फिट बनाने में दिया और उन्होंने अपना लगभग 70 किलो वजन कम कर लिया.
27 साल की मेलिसा जब 2020 में शादी करने जा रही थीं तब उनका वजन करीब 158 किलो हुआ करता था और अब मई 2022 में उनका वजन पुराने वेट के आधे से भी कम हो गया है. अब मेलिसा का वजन लगभग 88 किलो है.उनके शरीर में इतना अंतर आ गया है कि उन्हें अपनी शादी के लिए नई वेडिंग ड्रेस खरीदनी पड़ी.
ऐसे किया वजन कम
मेलिसा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया, मैं खाने की काफी शौकीन थी. मैं हफ्ते में कम से कम 4 बार बाहर से खाना मंगाकर खाती थी. खाने में शुगर वाली चीजें और जंक फूड अधिक हुआ करते थे. बस मेरी खाने की इसी आदत के कारण मेरा वजन बढ़ना शुरू हो गया था. मैं अपने बढ़े हुए वजन से परेशान थी लेकिन लॉकडाउन ने मुझे वजन कम करने के लिए मोटिवेट किया. वजन कम करने के बाद शरीर से अतिरिक्त त्वचा को हटाने के लिए अगस्त 2021 में मैंने गैस्ट्रिक बाईपास सर्जरी कराई थी, जिसमें लगभग 10 लाख खर्च हुए थे.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












