
Weekly Rashifal April 2023: नया सप्ताह आज से शुरू, इन 2 राशि वालों की चमकने वाली है तकदीर
AajTak
Weekly Rashifal 10 april to 16 April: अप्रैल का नया सप्ताह तुला और कुंभ राशि वालों को धन लाभ देने वाला है. इन दोनों राशियों में धन लाभ के योग बनते नजर आ रहे हैं. जबकि कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.
Weekly Rashifal: अप्रैल का नया सप्ताह शुरू हो चुका है. यह सप्ताह तुला और कुंभ राशि वालों को धन लाभ देने वाला है. इन दोनों राशियों में धन लाभ के योग बनते नजर आ रहे हैं. जबकि कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि ये सप्ताह आपकी राशि के लिए कैसा रहने वाला है.
मेष- मेष राशि वालों को इस सप्ताह मान सम्मान की प्राप्ति होगी. स्वास्थ कुल मिलाकार ठीक रहेगा. पारिवारिक समस्याएं हल होंगी. शिवजी को जल अर्पित करने से लाभ मिलेगा. आपका शुभ रंग है हल्का पीला और भाग्य प्रतिशत 70 है.
वृष- वृष राशि वालों के लिए इस सप्ताह व्यस्तता रहेगी. हालांकि रोजगार में मनचाही सफलता के योग हैं. रुके हुए काम पूरे होंगे. मां लक्ष्मी की पूजा करने से लाभ मिलेगा. आपका शुभ रंगा नीला है और भाग्य प्रतिशत 65 है.
मिथुन- इस सप्ताह मिथुन राशि वालों के करियर में निखार आएगा. धन लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं. संतान पक्ष की उन्नति होगी. धन का दान करें आपका शुभ रंग आसमानी है और भाग्य प्रतिशत 75 है.
कर्क- कर्क राशि वालों को इस सप्ताह मानसिक तनाव रह सकता है. वाहन सावधानी से चलाएं. फैसलों में जल्दबाजी से बचें. इस सप्ताह रंग की मिठाई का दान करने से लाभ होगा. आपका शुभ रंग हल्का पीला है और भाग्य प्रतिशत 60 है.
सिंह- नए सप्ताह में सिंह राशि वालों की सेहत में सुधार होगा. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है. धन का दान करने से उत्तम परिणाम मिलेंगे. आपका शुभ रंग लाल और भाग्य प्रतिशत 70 है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












