
Weekly Rashifal: नए सप्ताह में कन्या समेत इन 4 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, होगी धन की प्राप्ति
AajTak
Weekly Rashifal: अप्रैल का तीसरा सप्ताह आज से शुरू होने जा रहा है. ये सप्ताह 15 अप्रैल से 21 अप्रैल तक रहने वाला है. इस सप्ताह में कई राशियों को आर्थिक लाभ होगा और कुछ राशियों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए आने वाला ये नया सप्ताह कैसा रहने वाला है.
Weekly Rashifal: अप्रैल का तीसरा सप्ताह आज से शुरू होने जा रहा है. ये सप्ताह 15 अप्रैल से 21 अप्रैल तक रहने वाला है. ज्योतिषियों की मानें तो, यह सप्ताह बेहद खास रहेगा क्योंकि इस सप्ताह की शुरुआत महाअष्टमी, रामनवमी और कामदा एकादशी जैसे त्योहारों से होने वाली है. इस सप्ताह मिथुन, कर्क, वृश्चिक, धनु में धन लाभ के योग बन रहे हैं. हालांकि कुछ राशि के जातकों को कठिनाई का सामना भी करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए नया सप्ताह कैसा रहने वाला है.
1. मेष- यह सप्ताह मेष वालों की आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी. खर्चों को बजट बनाकर करना होगा. निवेश में फायदा होगा. कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों के द्वारा शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. बिजनेस में सफलता प्राप्ति होगी.
2. वृष- वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बढ़िया रहेगा. प्रेम संबंधों में मिठास देखने को मिलेगी. जीवन में सुख शांति बनी रहेगी. आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी बनी रहेगी. कार्यों को समय पर पूरा कर पाएंगे.
3. मिथुन- मिथुन वालों की आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव आएगा. खर्च बने रहेंगे. हालांकि, पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा. धन का निवेश करेंगे. व्यापार से संबंधित यात्रा का योग बन रहा है.
4. कर्क- कर्क वाले इस सप्ताह परिवार वालों का सहयोग पाएंगे. इस सप्ताह आपको कई तरीकों से धन आने के योग बन रहे हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी. आपके रुके हुए काम पूरे होंगे. नौकरी कर रहे लोगों के लिए यह समय थोड़ा कमजोर है. आपको अपने कार्यों पर ज्यादा ध्यान देना होगा.
5. सिंह- सिंह वालों के लिए ये सप्ताह उतार चढ़ाव भरा रहेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय बढ़िया है. लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं. मन प्रसन्न रहेगा. बिजनेस पार्टनर से भी आपका रिलेशन मजबूत होगा.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











