
Weekly Rashifal: नए सप्ताह में इन 4 राशियों को होगा धन का लाभ, इन दो राशियों के बढ़ेंगे खर्चे
AajTak
Weekly Rashifal: जुलाई के तीसरे सप्ताह की शुरुआत होने वाली है. ये सप्ताह 17 जुलाई से 23 जुलाई तक रहेगा. इस सप्ताह कई राशियों को आर्थिक लाभ होगा और कुछ राशियों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए आने वाला ये नया सप्ताह कैसा रहने वाला है.
Weekly Rashifal: जुलाई माह का तीसरा सप्ताह शुरू हो रहा है. नया सप्ताह 17 जुलाई से 23 जुलाई तक रहेगा. आने वाले इस नए सप्ताह की शुरुआत हरियाली अमावस्या और सावन के दूसरे सोमवार से होने जा रही है जिसके कारण ये हफ्ता बेहद खास रहने वाला है. ज्योतिष के अनुसार, हर सप्ताह सबके लिए अलग होता है. नए सप्ताह की शुरुआत के साथ कुछ राशियों को लाभ हो सकता है और कुछ राशियों को हानि. आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए नया सप्ताह कैसा रहने वाला है.
1. मेष- मेष राशि वालों के लिए ये सप्ताह अच्छा रहेगा. कार्यक्षेत्र में तरक्की प्राप्त होगी. नए लोगों से मुलाकात होगी. यह समय धन निवेश के लिए अच्छा रहेगा. कारोबार में बढ़ोतरी होगी जिससे भविष्य में लाभ होगा.
2. वृष- वृष वालों के लिए ये सप्ताह शुभता भरा रहेगा. कार्यक्षेत्र में तरक्की प्राप्त होगी. धन आने के योग बन रहे हैं. बिजनेस में फायदा हो सकता है. प्रेम संबंधों अच्छे व्यतीत होंगे. परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे.
3. मिथुन- इस सप्ताह में मिथुन राशि वालों को मिलाजुला परिणाम मिलेगा. दोस्तों का साथ प्राप्त होगा. किसी बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं. निवेश में सावधान रहना होगा. वाणिज्यिक कार्यों में आगे रहेंगे. सूचना संपर्क और सामाजिकता में रुचि रहेगी. सभी के सहयोग से कार्य बनेंगे. कार्य व्यापार पर फोकस बढ़ाएंगे. निसंकोच आगे बढ़ें.
4. कर्क- यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा. कर्क राशि वाले बड़े लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं. तर्क-वितर्क करने से स्थितियां विषम हो सकती हैं. बिजनेस में कई तरह की चुनौतियां आ सकती है. सूझ-बूझ से सभी कार्यों में पूंजी लगाएं.
5. सिंह- सप्ताह की शुरुआत मध्यम दिखाई दे रही है. लापरवाहियों की वजह से सेहत बिगड़ सकती है. करियर में बदलाव से बचें. सप्ताह में परिवार में थोड़ी व्यस्तता और शुभ कार्य के संकेत हैं. इस सप्ताह वाहन चलाने में विशेष सावधानी रखें. शनिवार का दिन इस सप्ताह आपके लिये उत्तम रहेगा.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











