
Weekly Rashifal: नए सप्ताह में इन 4 राशियों के बढेंगे खर्चे, इन जातकों को होगा धन का लाभ
AajTak
Weekly Rashifal: सितंबर माह का दूसरा सप्ताह शुरू होने जा रहा है. ये सप्ताह 11 सितंबर से 17 सितंबर तक रहेगा. इस सप्ताह में कई राशियों को आर्थिक लाभ होगा और कुछ राशियों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए आने वाला ये नया सप्ताह कैसा रहने वाला है.
Weekly Rashifal: सितंबर माह का दूसरा सप्ताह शुरू होने जा रहा है. नया सप्ताह 11 सितंबर से 17 सितंबर तक रहेगा. आने वाले इस नए सप्ताह की शुरुआत प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, भाद्रपद अमावस्या और सूर्य के राशि परिवर्तन से होने जा रही है जिसके कारण ये हफ्ता बेहद खास रहने वाला है. ज्योतिष के अनुसार, मिथुन, कर्क, सिंह, तुला और कुंभ वालों के लिए ये सप्ताह शुभ रहने वाला है. नए सप्ताह की शुरुआत के साथ कुछ राशियों को लाभ हो सकता है और कुछ राशियों को हानि. आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए नया सप्ताह कैसा रहने वाला है.
1. मेष- मेष राशि वालों की कार्य क्षमता ओर बढ़ेगी. भाग्य का साथ प्राप्त होगा. अपने सभी काम तेजी से करें. अपनी सोच को सकारात्मक रखें. इस सप्ताह सभी कार्य धैर्य से करें और क्रोध न दिखाएं. स्वास्थ्य के मामले में इस हफ्ते लापरवाही बिल्कुल न दिखाएं.
2. वृष- वृष राशि वाले इस सप्ताह अपने पराक्रम को बढ़ाने में कामयाब होंगे. डट करके मेहनत करें, अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. खर्चों को ज्यादा बढ़ने न दें. बजट बनाकर चलें. कोशिश करें कि किसी बात को लेकर परिवार या प्रियजनों से उलझे नहीं. शांति से काम करने वाला सप्ताह है.
3. मिथुन- सप्ताह की शुरुआत में कोई खुशखबरी मिल सकती है. धन आने के नए माध्यम खुलेंगे. खर्च होगा लेकिन ये खर्चा मांगलिक कार्यों पर होगा. नौकरीपेशा लोगों को काम की अधिकता रहेगी. इस कारण स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है. अन्य लोगों का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा. सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नए स्टार्टअप के लिए भी समय बेहतर है.
4. कर्क- कठिन परिस्थितियों के कारण धैर्य से काम करेंगे तो शुभ परिणाम प्राप्त होंगे. इस सप्ताह आपके साहस में वृद्धि होगी. आर्थिक मामलों में बड़ों की राय जरूर लें. इस सप्ताह कोई नया कार्य न करें, नुकसान हो सकता है. सेहत सामान्य रहेगी. परिवार का सहयोग मिलेगा. प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे.
5. सिंह- कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है. नौकरीपेशा को लोगों को प्रमोशन प्राप्त हो सकता है. युवाओं के लिए ये समय बेहतर साबित हो सकता है. मानसिक और शारीरिक रूप से सेहतमंद रहेंगे. परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का संयोग बन रहा है. यह समय लाभ के लिए बेहतर है. पार्टनर के साथ व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है. इस सप्ताह धन लाभ हो सकता है.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.










