
Weekly Rashifal: इन 3 राशियों के लिए लकी साल का आखिरी सप्ताह, जानें क्या कहती है आपकी राशि
AajTak
Weekly Rashifal 2022: साल के आखिरी सप्ताह को लेकर लोगों में बड़ी उत्सुकता भी देखी जा रही है. ज्योतिषियों का कहना है कि साल का आखिरी सप्ताह सिंह, मकर और मीन राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है, जबकि कुछ जातकों को खर्चे परेशान कर सकते हैं.
Weekly Rashifal: साल 2022 का आखिरी सप्ताह शुरू होने वाला है. साल का आखिरी सप्ताह सोमवार, 26 दिसंबर से शुरू होगा. इस सप्ताह को लेकर लोगों में बड़ी उत्सुकता देखी जा रही है. ज्योतिषियों का कहना है कि साल का आखिरी सप्ताह सिंह, मकर और मीन राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है, जबकि कुछ जातकों को खर्चे परेशान कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि साल का आखिरी सप्ताह सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है.
मेष- मेष राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह अच्छा रहने वाला है. सप्ताह की शुरुआत में पैसों की अच्छी बचत करेंगे. लेकिन ख्याल रखें कि अपना धन किसी भी प्रकार की कमेटी या गैरकानूनी निवेश में लगाने से बचें, फिर चाहे फिर आपको उसका अच्छा मुनाफा ही क्यों न दिखाई दे रहा है.
वृष- धन-संपन्नता के लिहाज से ये सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. लेकिन इस सप्ताह किसी बड़े निवेश में पैसा डालने से बचें, क्योंकि सामने से आने वाले अवसर के पीछे कोई गुप्त षडयंत्र हो सकता है, जिसका खामियाडा आपको भविष्य में उठाना पड़ेगा. निजी जीवन में पूर्व का कोई राज उजागर हो हो सकता है.
मिथुन- इस सप्ताह आपके खर्चों में वृद्धि होगी. लेकिन आप अपने घरवालों या साथी की मदद से अपने खर्चों पर काबू रखने की कोशिश कर सकते हैं. बेहतर होगा कि आप एक सही बजट प्लान करें और उसके बाद ही कोई भी खर्चा करें. ख्याल रखें कि आप जो भी धन खर्च कर रहे हैं, वो सिर्फ जरूरी चीजो की खरीदारी के लिए ही हो.
कर्क- आर्थिक योजनाओं से परे अतिरिक्त धन खर्च करना पड़ सकता है. ऐसे में आपके लिए बेहतर यही होगा कि शुरुआत से ही अपने बैंक-बैलेंस का ध्यान रखें. इस सप्ताह आपके स्वभाव में अस्थिरता देखी जाएगी. ऐसे में आपको उस पर नियंत्रण रखते हुए अपने स्वभाव में सुधार लाने की जरूरत होगी.
सिंह- इस सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत उत्तम रहने वाली है. आर्थिक मोर्चे पर लाभ होगा. थोड़े खर्चे बढ़ेंगे, लेकिन आय के साधनों से पर्याप्त धन आता रहेगा. इस सप्ताह आपके घर में कई खुशखबरी भी आ सकती हैं. घर के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











