
Weekly Gold Price: इस हफ्ते अचानक दो दिन में महंगा हुआ सोना, इतने गिर गए थे गोल्ड के भाव
AajTak
Weekly Gold Price: इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली. अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर में गिरावट से सोने की कीमतों में तेजी आई. गुरुवार को गोल्ड रेट में जोरदार तेजी देखने को मिली. त्योहारी सीजन में सोने की कीमतें बढ़ी हैं.
त्योहारी सीजन में सोने की कीमतों (Gold Price) में चमक लौटी है. भारतीय सर्राफा बाजार में इस सप्ताह गोल्ड के रेट में तेजी देखी गई. लगातार दूसरे हफ्ते सोने की कीमतें (Weekly Gold Price) 50 हजार के आंकड़े से ऊपर बनी रहीं. सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने की कीमतें 50,362 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुईं. इस सप्ताह के शुरुआती तीन दिनों तक गिरावट के बाद गोल्ड के भाव आखिरी दो दिनों में तेजी से ऊपर चढ़े और गुरुवार को 50 हजार से ऊपर चले गए.
इस सप्ताह सोने के रेट का हाल
इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली. गोल्ड का भाव 49,492 रुपये पर क्लोज हुआ था. 27 सितंबर मंगलवार को भी इसकी कीमतें कम हुईं और ये 49,351 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. बुधवार को मामूली बढ़त देखने को मिली और गोल्ड का रेट 49,368 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. गुरुवार को गोल्ड रेट में जोरदार तेजी देखने को मिली और ये उछलकर 50 हजार के पार पहुंच गया और 50,019 पर क्लोज हुआ. शुक्रवार को सोने की कीमतें 50,362 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुईं.
कितना महंगा हुआ सोना
IBJA Rates के अनुसार, पिछले हफ्ते के मुकाबले इस सप्ताह सोने की कीमतों में हल्की तेजी दर्ज की गई है. पिछले हफ्ते आखिरी कारोबारी दिन गोल्ड की कीमतें 50,078 रुपये पर क्लोज हुई थीं. उसके अनुसार, इस सप्ताह गोल्ड के रेट में 284 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है. इस सप्ताह सोने की कीमतें 49,351 रुपये की सबसे निचले स्तर तक पहुंच गई थीं.
24 कैरेट वाले सोने का दाम

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












