
Weekly Gold Price: इस हफ्ते अचानक इतना सस्ता हुआ सोना, 10 ग्राम गोल्ड का जान लीजिए रेट
AajTak
Weekly Gold Price: सोने की कीमतें में पिछले कुछ दिनों से गिरावट देखने को मिल रही है. ये 59 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में घूम रही हैं. लंबे समय के बाद गोल्ड का भाव 60 रुपये के आंकड़े के नीचे आ रहा है.
पिछले कुछ सप्ताह से सोने की कीमतों (Weekly Gold Price) में गिरावट देखने को मिल रही है. इस हफ्ते में भी गोल्ड के भाव (Gold Rate) कम हुए हैं. सोने की कीमतें अब 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े से नीचे आ गई हैं. इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने की कीमतें 59,492 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुईं. वहीं, पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गोल्ड (Gold Price) का भाव 59,960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ.
सप्ताहभर कैसा रहा गोल्ड का भाव?
IBJA Rates के अनुसार, इस सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने की कीमतें 59,834 रुपये पर बंद हुईं. मंगलवार को भाव में हल्की नरमी देखने को मिली और ये 59,772 पर बंद हुईं. बुधवार को सोने का रेट 59,347 और गुरुवार को 59,020 रुपये पर प्रति 10 ग्राम के स्तर पर क्लोज हुआ. शुक्रवार को सोने थोड़ा महंगा होकर 59,492 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. पूरे सप्ताह गोल्ड के भाव 59 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े के आसपास घूमते रहे.
कितना सस्ता हुआ सोना?
पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गोल्ड की कीमतें 59,960 रुपये पर बंद हुई थीं. इस तरह गोल्ड की कीमतें इस सप्ताह 468 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ. इस हफ्ते सोमवार को सोना सबसे महंगा 59,834 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिका और गुरुवार को कीमतें सबसे कम 59,020 रुपये प्रति 10 ग्राम रहीं.
24 कैरेट गोल्ड का भाव

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











