
Weekly Gold Price: इस सप्ताह अचानक इतना सस्ता हुआ सोना, 24 कैरेट गोल्ड का दाम कितना?
AajTak
Weekly Gold Price: सोने की कीमतों में इस सप्ताह गिरावट देखने को मिली है. गोल्ड का भाव 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से नीचे आ गया है. पिछले कुछ महीनों में सोने की कीमतें तेजी से बढ़ी थीं.
लगातार तेजी के बाद अब सोने के भाव (Gold Price) में नरमी देखने को मिल रही है. इस सप्ताह सोने की कीमतों (Weekly Gold Price) में गिरावट देखने को मिली. सबसे बड़ी बात ये रही कि गोल्ड का भाव 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये के आंकड़े से नीचे आ गया है. इस सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने की कीमतें 59,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुईं. वहीं, पिछले सप्ताह के आखिरी दिन गोल्ड का भाव 60,322 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर क्लोज हुआ था.
हफ्तेभर ऐसा रहा सोने का भाव
IBJA Rates के अनुसार, इस सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने की कीमतें 59,601 रुपये पर बंद हुईं. मंगलवार को भाव में तेजी देखने को मिली और ये 60 हजार रुपये के आंकड़े को पार कर 60,003 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुईं. बुधवार को सोने का रेट 59,957 और गुरुवार को 59,570 रुपये पर प्रति 10 ग्राम के स्तर पर क्लोज हुआ. शुक्रवार को सोने थोड़ा महंगा होकर 59,960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ.
कितना सस्ता हुआ सोना
पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गोल्ड की कीमतें 60,322 रुपये पर बंद हुई थीं. इस तरह गोल्ड की कीमतें इस सप्ताह 362 रुपये प्रति 10 ग्राम घटी हैं. इस हफ्ते मंगलवार को सोना सबसे महंगा 60,003 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिका और गुरुवार को कीमतें सबसे कम 59,570 रुपये प्रति 10 ग्राम रहीं.
24 कैरेट गोल्ड के भाव

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












