
Weather Updates: यूपी से बिहार तक गर्मी से अभी नहीं राहत, देश के इन हिस्सों में लू की चेतावनी, मौसम पर जानें IMD की भविष्यवाणी
AajTak
Heat Wave Updates: मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, विदर्भ, उत्तर प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र और मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में अगले दो से तीन दिन तक लू (Heat Wave) चलने की आशंका है.
Today Weather Forecast: देश भर में जून के महीने में गर्मी अपना तेवर दिखा रही है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है. वहीं, भीषण गर्मी और बढ़ते पारे के साथ कई राज्यों में लू यानी हीटवेव (Heat Wave) की स्थिति बनी हुई है. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने अभी कुछ दिन लू से राहत नहीं मिलने की संभावना जताई है.
मौसम विभाग ने जानकारी दी कि देश के उत्तर-पश्चिम और मध्य हिस्से फिर से लू की चपेट में आ गए हैं. कई राज्यों के शहरों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच रहा है. राजस्थान, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, विदर्भ, उत्तर प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र और मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में अगले दो से तीन दिन तक लू (Heat Wave) चलने की आशंका है.
दिल्ली के मौसम की जानकारी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की अनुमान है. वहीं, IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, 10 जून तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना रह सकता है. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले चार से पांच दिनों में मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है, लिहाजा तापमान में और वृद्धि हो सकती है. 10 जून तक दिल्ली में आंधी-बारिश की गतिविधियां देखने को नहीं मिलेंगी.
अपने शहर का मौसम जानने के लिए यहां क्लिक करें...
IMD ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 5-6 जून को राजस्थान और मध्य प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में 30-40 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की संभावना है.
iii) Heat Wave Conditions in isolated pockets over Northwest & Central India during next 2-3 days. pic.twitter.com/RnvXxdWmUk

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








