
Weather Updates: दिल्ली में आज होगी बारिश, उमस और गर्मी से मिलेगी राहत, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
AajTak
Rainfall Alert: मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, तेलंगाना, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण ओडिशा, दक्षिण मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, विदर्भ, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, दक्षिण गुजरात और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.
Weather Updates: देशभर के कई राज्यों में बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए बारिश आफत बनकर सामने आई है. इसके अलावा पहाड़ों पर बारिश और भूस्खलन ने रहवासियों के लिए दिक्कतें बढ़ा दी हैं. स्थिति को देखते हुए बद्रीनाथ हाइवे दो दिनों से बंद है. वहीं शिमला के कुल्लू और जम्मू-कश्मीर के अमरनाथ में बादल फटने की भी घटना सामने आई.
दिल्ली के मौसम का हाल जहां एक ओर देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश आफत बनकर आई है. तो वहीं, दिल्ली में बारिश की कोई गतिविधियां देखने को नहीं मिल रही हैं. दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से उमस ने लोगों को परेशान किया हुआ है. हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक, आज, 9 जुलाई की रात तक दिल्ली में गरज के साथ बारिश हो सकती है. दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. यहां दिन में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं.
जानिए प्रमुख शहरों का तापमान
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम? उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहेगा. साथ ही लखनऊ में आज हल्के बादल छाए रह सकते हैं. मौसम विभाग की मानें तो लखनऊ में अगले कुछ दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है. वहीं, गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रह सकता है. साथ ही, आज गाजियाबाद में हल्की बारिश भी हो सकती है.
इन राज्यों में होगी बारिश अगले 24 घंटों के दौरान, तेलंगाना, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण ओडिशा, दक्षिण मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, विदर्भ, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, दक्षिण गुजरात और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, केरल और उत्तर प्रदेश की तलहटी में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं कहीं तेज बारिश हो सकती है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








