
Weather Update Today: दिल्ली समेत इन राज्यों में होगी बारिश, जानिए आज के मौसम का हाल
AajTak
IMD Predicts Rainfall: दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में आज बारिश का पूर्वानुमान है. दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा था. दिल्लीवाले बड़ी बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे हैं.
Weather Today, Rainfall Alert, IMD Prediction: देश के अलग-अलग राज्यों में बारिश के चलते कहीं राहत है तो कहीं आफत. देश के कई राज्य ऐसे हैं, जहां बारिश के चलते गर्मी से राहत मिली है तो कई राज्यों में बारिश ने आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. इस बीच दिल्ली के लोगों को बारिश का बेसब्री से इंतजार है. शनिवार को दिल्ली के मौसम में थोड़ा बदलाव देखा गया. मौसम विभाग ने भी दिल्ली में बारिश को लेकर अपडेट दिया है.
मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज, 10 जुलाई (रविवार) को बारिश हो सकती है. आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहेगा. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज से अगले कुछ दिनों तक बादलों का डेरा रहेगा और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. इस दौरान दिल्ली के तापमान में कमी दर्ज की जाएगी.
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम? उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहेगा. लखनऊ में आज बारिश की संभावना तो नहीं हैं लेकिन यहां पर आज बादलों का डेरा रहेगा. गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहेगा. वहीं, गाजियाबाद में गाजियाबाद में आज गरज के साथ बारिश की संभावना है. गाजियाबाद में अगले कुछ दिनों तक तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है.
मौसम विभाग ने बारिश को लेकर दिया क्या अपडेट? मौसम विभाग की मानें तो सौराष्ट्र और कच्छ में आज बारिश की संभावना है.मराठावाड़ा में आज और कल बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. वहीं, 12 और 13 जुलाई को कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में आज बारिश हो सकती है.
जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
IMD की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आज से 13 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तरी उत्तर प्रदेश में भी आज बारिश हो सकती है. वहीं, पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में 11 से 13 जुलाई के बीच बारिश का पूर्वानुमान है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







