
'होर्मुज के पास मार गिराया दुश्मन का F-15 फाइटर जेट', ईरान का बड़ा दावा
AajTak
ईरानी मीडिया के अनुसार, दक्षिणी तट के पास एक F-15 fighter jet को मार गिराने का दावा किया गया है. इस साल अमेरिका को अब तक 17 सैन्य विमानों का नुकसान हुआ है, जिनमें 12 MQ-9 Reaper ड्रोन और 4 अन्य विमान शामिल हैं, जबकि एक F-35 fighter jet भी क्षतिग्रस्त हुआ.
ईरान की सेना ने रविवार को दावा किया कि उसने देश के दक्षिणी तट और होर्मुज द्वीप के पास एक दुश्मन के F-15 fighter jet को मार गिराया है. यह कार्रवाई ईरान की वायु रक्षा प्रणाली के जरिए की गई.
ईरानी समाचार एजेंसी Fars News Agency के अनुसार, इस आधुनिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली से निशाना बनाया गया. एजेंसी ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें वायु रक्षा प्रणाली द्वारा F-15 को लॉक करते हुए दिखाने का दावा किया गया है.
हालांकि, इस घटना की अब तक अमेरिका या उसके मध्य-पूर्वी सहयोगी देशों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
अमेरिका और ईरान के बीच 2026 में चल रहे टकराव के दौरान अमेरिकी सेना को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक अमेरिका कम से कम 17 सैन्य एयरक्राफ्ट गंवा चुका है, जिनमें 12 ड्रोन और 4 मानव संचालित विमान शामिल हैं. इसके अलावा एक F-35 फाइटर जेट को भी नुकसान पंहुचा है. पहले जब ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत द्वारा F-16 गिराने की बात सामने आई थी, तब अमेरिका ने उसे खारिज कर दिया था, लेकिन अब हालात अलग दिख रहे हैं और डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में बड़ा सैन्य नुकसान सामने आया है.
कौन-कौन से एयरक्राफ्ट हुए तबाह? सबसे अधिक नुकसान ड्रोन सेक्टर में हुआ है. अमेरिका के 12 MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराए गए हैं. MQ-9 Reaper एक अत्याधुनिक ड्रोन है, जिसका इस्तेमाल लंबे समय तक निगरानी और सटीक हमलों के लिए किया जाता है. इसमें हेलफायर मिसाइलें लगी होती हैं और यह करीब 27 घंटे तक हवा में रह सकता है.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










