
CM पुष्कर सिंह धामी ने किया विभागों का बंटवारा, जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय?
AajTak
पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों का बंटवारा कर दिया है. उन्होंने गृह, सामान्य प्रशासन और कार्मिक जैसे महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं. बाकी विभाग नए और अन्य मंत्रियों को सौंपे गए हैं, जिनमें भरत सिंह चौधरी, खजान दास, राम सिंह कैड़ा, प्रदीप बत्रा और मदन कौशिक शामिल हैं.
उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा कर दिया है. मुख्यमंत्री ने सामान्य प्रशासन, गृह, कार्मिक, सतर्कता, नियुक्ति एवं प्रशिक्षण और सूचना एवं जनसंपर्क जैसे अहम विभाग अपने पास ही रखे हैं, जिससे शासन और कानून-व्यवस्था पर सीधा नियंत्रण बना रहेगा.
अब तक 35 से अधिक विभाग संभाल रहे धामी ने कई विभाग सहयोगी मंत्रियों को सौंप दिए हैं, ताकि कामकाज में तेजी और बेहतर समन्वय सुनिश्चित हो सके. हाल ही में शामिल किए गए नए मंत्रियों-खजान दास, मदन कौशिक, भरत सिंह चौधरी, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा को भी जिम्मेदारियां दी गई हैं.
यह बंटवारा प्रशासनिक दक्षता, क्षेत्रीय संतुलन और बेहतर क्रियान्वयन को ध्यान में रखते हुए किया गया है. राजनीतिक रूप से इसे मुख्यमंत्री द्वारा मुख्य नियंत्रण अपने पास रखते हुए काम का प्रभावी वितरण करने की रणनीति माना जा रहा है.
किसे क्या मिला?
1. भरत सिंह चौधरी ग्राम्य विकास लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्योग (MSME) खादी एवं ग्रामोद्योग
2. खजान दास समाज कल्याण अल्पसंख्यक कल्याण छात्र कल्याण भाषा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.











