
नवी मुंबई में DRI का एक्शन, 9.25 करोड़ का चीनी वॉकी-टॉकी जब्त
AajTak
नवी मुंबई बंदरगाह पर डीआरआई ने बड़ी कार्रवाई की है और 9 करोड़ रुपये से ज्यादा की वॉकी-टॉकी और सेकंड हैंड हार्ड डिस्क बरामद किया है. मामले की पुलिस जांच कर रही है.
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने नवी मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह पर 11,060 प्रतिबंधित वॉकी-टॉकी सेट और सेकंड-हैंड हार्ड डिस्क ड्राइव (HDDs) ज़ब्त किए हैं. जिनकी कुल कीमत 9.25 करोड़ रुपये है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार मुंबई की दो फर्मों के मालिक—एक पिता-पुत्र की जोड़ी ने बिना अनुमति के ये सामान आयात किया था. ऐसे में उन्हें सीमा शुल्क अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है. विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर DRI अधिकारियों की एक टीम ने 2.5 करोड़ रुपये के वॉकी-टॉकी और 6.75 करोड़ रुपये मूल्य के सेकंड-हैंड एचडीडीएस को जब्त किया.
यह भी पढ़ें: डीआरआई ने मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ी 35 करोड़ रुपए की ड्रग्स, ट्रॉली बैग में छिपाई थी
अधिकारियों ने बताया कि प्रतिबंधित सामानों को 21 करोड़ रुपये के अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के बीच छिपाकर रखा गया था. चीन से भेजे गए आठ कंटेनरों में आए 30.25 करोड़ रुपये के पूरे माल को गलत घोषणा (misdeclaration) के आरोप में ज़ब्त कर लिया गया.
इस तरह की वॉकी-टॉकी है बैन
साथ ही इस तरह के वॉकी-टॉकी को दूरसंचार विभाग (DoT) द्वारा ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है. क्योंकि ये अनुमत आवृत्तियों (frequencies) से बाहर काम करते हैं और इनका उपयोग अनधिकृत संचार के लिए किया जा सकता है. जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा होता है. इन उपकरणों के लिए विशिष्ट लाइसेंस की आवश्यकता होती है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.










