
JDU से किनारा कर RLD में शामिल हुए केसी त्यागी, जयंत चौधरी की मौजूदगी में ली सदस्यता
AajTak
दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.
जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व और वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल (RLD) का दामन थाम लिया. वह पार्टी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की मौजूदगी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए और औपचारिक रूप से पार्टी को ज्वाइन किया.
इससे पहले, केसी त्यागी ने मंगलवार को जनता दल (यूनाइटेड) से अपने इस्तीफे की घोषणा की थी. उन्होंने पार्टी छोड़ने के पीछे कोई कारण सार्वजनिक नहीं किया था. केसी त्यागी जद (यू) के गठन के समय से ही उससे जुड़े हुए थे. अक्टूबर 2003 में समता पार्टी और जनता दल के विलय के बाद बनी इस पार्टी में उन्होंने लंबे समय तक विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं. वह पार्टी के मुख्य महासचिव, मुख्य प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं.
यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार की जेडीयू से केसी त्यागी के निकल जाने में मैसेज क्या है?
बता दें कि मंगलवार को पूर्व राज्यसभा सदस्य त्यागी ने अपने बयान में कहा था कि पार्टी का सदस्यता अभियान खत्म हो गया है और इस बार उन्होंने अपनी सदस्यता फिर से नई नहीं कराई है. उन्होंने ये भी कहा था कि गरीबों, किसानों और समाज के कमजोर वर्गों के हित से जुड़े उनके विचार पहले जैसे ही मजबूत रहेंगे. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार के प्रति उनका सम्मान भी पहले जैसा ही है, जो करीब 50 साल से उनके साथी रहे हैं.
केसी त्यागी ने आगे कहा था, 'नीतीश कुमार के साथ मेरा 50 साल पुराना रिश्ता है. जयप्रकाश जी के आंदोलन में, फिर जनता पार्टी, लोक दल और उसके बाद कर्पूरी जी के नेतृत्व में हमने साथ मिलकर राजनीति की. मैंने इस्तीफा नहीं दिया है; मैंने पार्टी के सदस्यता अभियान में हिस्सा नहीं लिया है. 22 मार्च को मेरे कुछ शुभचिंतक दिल्ली में विट्ठलभाई पटेल हाउस में कुछ साथियों को इकट्ठा करेंगे, हम बैठकर अपनी नई भूमिका की घोषणा करेंगे.' अब इसी बैठक में केसी त्यागी ने राष्ट्रीय लोक दल (RLD) का दामन थाम लिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










