
Weather Update: दिल्ली से पंजाब तक शीतलहर, ठंड के बीच इन राज्यों में बारिश की संभावना, जानें मौसम का हाल
AajTak
देश में मौसम का मिजाज इन दिनों खराब है. पहाड़ों पर कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. कई शहरों में पारा माइनस में पहुंच गया है. श्रीनगर से लेकर लेह-लद्दाख तक जमाने वाली सर्दी पड़ रही है.
उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है. कोहरे के साथ शीतलहर ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है. पहाड़ों पर कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. कई शहरों में पारा माइनस में पहुंच गया है. श्रीनगर से लेकर लेह-लद्दाख तक जमाने वाली सर्दी पड़ रही है. वहीं, यूपी से बिहार और दिल्ली से बंगाल एवं ओडिशा तक सभी जगह शीतलहर और कोहरे का प्रकोप देखने को मिल रहा है. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, लक्षद्वीप- पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. वहीं, एक ट्रफ रेखा दक्षिण गुजरात से पश्चिमी यूपी तक फैली हुई है. इसके अलावा एक ट्रफ रेखा दक्षिण श्रीलंका से लेकर दक्षिण आंध्र प्रदेश तट तक दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी से होते हुए गुजर रही है. मौसम विभाग का कहना है कि 8 जनवरी से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है. अगले 24 घंटे कैसा रहेगा देश का मौसम तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.वहीं केरल और दक्षिणी कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश की संभवना है. लक्षद्वीप, कोंकण और गोवा, राजस्थान, पूर्वी गुजरात, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है.
पंजाब, उत्तरी हरियाणा के कुछ हिस्सों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बिहार में एक या दो स्थानों पर बहुत घना कोहरा छा सकता है. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोल्ड डे की स्थिति संभव है. पहाड़ी इलाकों की बात करें तो कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. डल झील पर बर्फ की परत जम गई है. कश्मीर के कई हिस्सों में बर्फबारी भी हो चुकी है. राजधानी दिल्ली का मौसम IMD के मुताबिक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. इसके अलावा 9 जनवरी को दिल्ली में बारिश होने की संभावना भी जताई गई है. कैसा रहेगा लखनऊ के मौसम का हाल IMD के अनुसार, लखनऊ का न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. वहीं अधिकतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा 9 जनवरी को हल्की बारिश होने के भी आसार हैं.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.









