
Weather Today: मध्य प्रदेश समेत इन राज्यों में लू की दस्तक, दिल्ली में बूंदाबांदी, जानें देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम
AajTak
मौसम विभाग (IMD) की मानें तो 2 से 6 अप्रैल के बीच पश्चिमी हिमालय पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है. वहीं, विदर्भ, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और तेलांगना के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है. जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हल्की बूंदबांदी देखने को मिल सकती है. आइए जानते हैं देश के मौसम का हाल.
अप्रैल महीने की शुरुआत से ही देशभर में गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है. देश के कई राज्यों में तो लू की स्थिति देखने को मिल रही है. हालांकि, पश्चिमी विभोक्ष के चलते देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है और कुछ मैदानी इलाकों में बारिश देखने को मिल रही है. मौसम विभाग (IMD) की मानें तो 2 से 6 अप्रैल के बीच पश्चिमी हिमालय पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है. वहीं, विदर्भ, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और तेलांगना के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है. देश की मौसमी गतिविधियां मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ को मध्य क्षोभ मंडल में एक गर्त के रूप में देखा जाता है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है, जो लगभग 60 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ 35 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में चल रही है. वहीं, प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों पर है.कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट इसके अलावा दो पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के पास आ सकते हैं, पहला पश्चिमी विक्षोभ 2 अप्रैल को और दूसरा 5 अप्रैल को होगा. एक ट्रफ रेखा आंतरिक तमिलनाडु से मराठवाड़ा तक आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई है. वहीं, एक उत्तर दक्षिण ट्रफ रेखा पूर्वी बिहार से लेकर झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल से गुजरते हुए उत्तरी बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है. दिल्ली का मौसम दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल सकता है. मौसम विभाग (IMD) की मानें तो राजधानी में 3 से 5 अप्रैल के बीच हल्की बारिश हो सकती है. IMD के अनुसार, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
दिल्ली में कितना रहेगा तापमान?
देश के मौसम का हाल मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है. वहीं, 2 और 3 अप्रैल को और फिर 5 और 6 अप्रैल को पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश और हल्की बर्फबारी की संभावना है.कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक इसके अलावा केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश संभव है. विदर्भ, मध्य प्रदेश, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति संभव है.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.






