
Weather Today: मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र में आज आफत बनकर बरसेंगे बादल! IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया रेड-ऑरेंज अलर्ट
AajTak
पूर्वी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात क्षेत्र, कोंकण और गोवा में आज अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है. आइये जानते हैं देशभर का मौसम.
देशभर के अलग-अलग हिस्सों में मॉनसूनी बारिश का सिलसाला जारी है. इस बीच अब कुछ राज्यों में आज, 3 अगस्त तेज बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से मध्य में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में मॉनसून के फिर सक्रिय होने की संभावना है. आइये जानते हैं, आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम.
मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र में आज रेड अलर्ट
पूर्वी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात क्षेत्र, कोंकण और गोवा में आज अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं 4 अगस्त को मध्य महाराष्ट्र और पश्चिमी मध्य प्रदेश में अत्यधिक भारी बारिश होने के आसार बने हुए हैं. इन इलाकों के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट
इस राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







