
Weather Today: दिल्ली-NCR में बारिश के साथ सुबह की शुरुआत, तापमान में आई गिरावट! जानें देशभर के मौसम पर क्या है अपडेट
AajTak
देशभर के अधिकतर हिस्सों में आज बारिश का पूर्वानुमान है. दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में तो बारिश से ही सुबह की शुरुआत हुई. मौसम विभाग की मानें तो बारिश के चलते अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत रहेगी. यहां जानें मौसम पर क्या है आईएमडी की भविष्यवाणी.
गर्मी के बीच देशभर के मौसम का हाल बदल गया है. दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों समेत कई राज्यों में बारिश की शुरुआत हो गई है. दिल्ली से लेकर यूपी तक, देश के कई राज्यों में आनेवाले कुछ दिन गर्मी से राहत रहेगी. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और चंडीगढ़ में 18 से 20 मार्च तक बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. पश्चिम और मध्य भारत के राज्यों में भी बारिश का सिलसिला देखने को मिलेगा. वहीं, दिन के वक्त तापमान में कमी दर्ज की जाएगी.
दिल्ली से यूपी तक बादलों का डेरा
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद समेत आसपास के कई इलाकों में आज सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई. वहीं पूरे दिन दिल्ली के कुछ स्थानों- अक्षरधाम, पालम, सफदरजंग, लोदी रोड, वसंत विहार, आरके पुरम, इग्नू, आयानगर, डेरामंडी में आज हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश हो सकती है. हरियाणा के यमुनानगर, नरवाना, बरवाला, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, देवबंद, नजीबाबाद, कांधला, बिजनौर, हस्तिनापुर और चांदपुर में भी हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश संभावना है.
दिल्ली के मौसम का हाल देश की राजधानी नई दिल्ली में आज यानी 18 मार्च को सुबह हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई. इससे मौसम में तब्दीली देखने को मिल रही है. मौसम विभाग की मानें तो आज न्यूनतम तापमान 16 और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, आज पूरे दिन दिल्ली में गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है. 19 और 20 मार्च को भी बारिश की गतिविधियां जारी रहने के आसार हैं. 21 मार्च से दिल्ली में बारिश रुक सकती है.
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 21 और अधिकतम तापमान 28 रह सकता है. वहीं, आज लखनऊ में गरज के साथ एक या दो बार बारिश हो सकती है. मौसम विभाग की मानें तो आनेवाले दिनों में लखनऊ के मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है. 21 मार्च तक लखनऊ में बारिश का पूर्वानुमान है. नोएडा-गाजियाबाद में भी आज सुबह बारिश देखने को मिली. गाजियाबाद का न्यूनतम तापमान 19 और अधिकतम तापमान 31 डिग्री रह सकता है. वहीं, गाजियाबाद-नोएडा में भी 21 मार्च तक बारिश का पूर्वानुमान है.
इन इलाकों में भी बारिश की संभावना

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







